ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशहवा से बात करने से लेकर प्लेन जैसी सुविधाओं तक, दुनिया की 10 सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें

हवा से बात करने से लेकर प्लेन जैसी सुविधाओं तक, दुनिया की 10 सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें

दुनिया की 10 सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों के बारे में जानें

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानThu, 14 Sep 2017 02:05 PM

टैल्गो 350

टैल्गो 350 5 / 10

जैसा की नाम से प्रतीत हो रहा है, ट्रेन की रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन साल 2005 में शुरू हुई थी। हालांकि, ट्रायल रन के दौरान ट्रेन ने 365 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल किया था। लेकिन आमतौर पर इसकी रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। यह ट्रेन पेटेंट्स टैल्गो द्वारा बनाई गई थी।

ई 5 सीरीज हायाबूसा

ई 5 सीरीज हायाबूसा6 / 10

जापान की इस ट्रेन की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। शुरुआती समय में इस ट्रेन की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार थी लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर कर दी गई। यह ट्रेन जापान के तोहुकु-शिंकानसन लाइन पर चलती है। टोक्यो से लेकर आओमोरी तक चलने वाली यह ट्रेन ट्रायल के दौरान 400 kmph की रफ्तार से चल चुकी है। बता दें कि इस ट्रेन का संचालन पूर्वी जापान रेलवे कंपनी करती है।

सिमेंस वेलारो ई/AVS 103

सिमेंस वेलारो ई/AVS 1037 / 10

सिमेंस वेलारो ई/ एवीएस बर्सिलोना से लेकर मैड्रिड तक चलती है। इस ट्रेन की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन की सवारी करने वाले यात्रियों को बर्सिलोना से मैड्रिड तक पहुंचने में महज ढाई घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रायल के समय इस ट्रेन की टॉप स्पीड 403.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी।

एल्सटम यूरो डुप्लेक्स

एल्सटम यूरो डुप्लेक्स8 / 10

एलस्टम यूरोडुप्लेक्स में 1020 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन का पहली बार इस्तेमाल आज से छह साल पहले 2011 में हुआ था। इस ट्रेन की लंबाई 200.19 मीटर है। 

ईटीआर 500 फ्रेसियारोसा

ईटीआर 500 फ्रेसियारोसा 9 / 10

इटली में चलने वाली ईटीआर 500 फ्रेसियारोसा ट्रेन की टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे 2008 में शुरू किया गया था। रोजाना इस ट्रेन से हजारों यात्री सफर करते हैं।

टीएचएसआर 700 टी

टीएचएसआर 700 टी10 / 10

टीएचएस आर 700 टी की टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। ताईवान में चलने वाली यह ट्रेन आठ प्रमुख शहरों से होकर गुजरती है। इसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।