ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशजकार्ता: मस्जिद से बाहर आ रहे लोगों पर हमला, एक की मौत दो घायल

जकार्ता: मस्जिद से बाहर आ रहे लोगों पर हमला, एक की मौत दो घायल

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पुलिस मुख्यालय के पास एक मस्जिद में संदिग्ध आतंकवादी ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया।  इंडोनेशिया के राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता महानिरीक्षक सेत्यो...

जकार्ता: मस्जिद से बाहर आ रहे लोगों पर हमला, एक की मौत दो घायल
एजेंसी,जकार्ता, Sat, 01 Jul 2017 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पुलिस मुख्यालय के पास एक मस्जिद में संदिग्ध आतंकवादी ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया। 

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता महानिरीक्षक सेत्यो वासिस्टो ने कहा कि दक्षिणी जकार्ता में स्थानीय समयानुसार सुबह 7.40 बजे फलातेहान मस्जिद में नमाज के बाद पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया गया।

समाचार एजेंसी सिंहुआ ने वासिस्टो के हवाले से बताया, कि पुलिस ब्रिगेड कॉर्प्स के कई सदस्य अन्य के साथ नमाज अदा कर रहे थे, जब नमाज खत्म हुई तो अचानक एक शख्स चाकू लेकर आया और उसने हमला कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में पुलिसकर्मियों के चेहरे और सीने पर चोटें आईं। इस बीच हमलावर मस्जिद से भागने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की और उसे मार गिराया।

वासिस्टो ने बताया कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें