ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशइंडोनेशिया में है दुनिया की सबसे छोटी 73 मिलीमीटर की गिलहरी

इंडोनेशिया में है दुनिया की सबसे छोटी 73 मिलीमीटर की गिलहरी

इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने देश के बोर्नियो वर्षा वन में दुनिया की सबसे छोटी गिलहरी खोजने का दावा किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह लुप्तप्राय गिलहरी पहली बार सामने आई है। समाचार...

इंडोनेशिया में है दुनिया की सबसे छोटी 73 मिलीमीटर की गिलहरी
एजेंसी,जकार्ताTue, 26 Sep 2017 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने देश के बोर्नियो वर्षा वन में दुनिया की सबसे छोटी गिलहरी खोजने का दावा किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह लुप्तप्राय गिलहरी पहली बार सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि बोर्मियन पिग्मी गिलहरी या एक्सिलिससियुरस एक्सीलिस नामक इस गिलहरी को दक्षिण कालीमंतन प्रांत के मेरातस पर्वत पर पाया गया। 

सबसे अश्चर्यजनक तथ्य यह है कि अद्वितीय और लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक यह दुनिया की सबसे छोटी गिलहरी मेरातस पर्वत क्षेत्र में है। यह प्रजाति 16 सितंबर को एक अभियान के दौरान मिली थी। वैज्ञानिक ने कहा, इस प्रकार की प्रजाति बोर्नियो द्वीप पर, खासकर समुद्र तट से लगभग 1,000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहती है। दुनियाभर में कई तरह की गिलहरियां पाई जाती हैं। इसमें उड़ने वाली गिलहरी और कुत्ते की तरह दिखने वाली गिलहरी भी शामिल है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें