ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशहैप्पी बर्थडे Mickey Mouse! जानें आपके फेवरेट माउस के बारे में कुछ रोचक बातें

हैप्पी बर्थडे Mickey Mouse! जानें आपके फेवरेट माउस के बारे में कुछ रोचक बातें

मिकी माउस करीब 90 साल से बच्चों को हंसा रहा है। मिकी माउस दुनिया के सबसे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 18 Nov 2017 08:44 AM

हैप्पी बर्थडे Mickey Mouse

हैप्पी बर्थडे Mickey Mouse1 / 2

मिकी माउस करीब 90 साल से बच्चों को हंसा रहा है। मिकी माउस दुनिया के सबसे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर में से एक है। 1928 में वॉल्ट डिजनी ने मिकी माउस के किरदार को जन्म दिया था। 1930 में मिकी माउस सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंच गया और इसने वॉल्ट डिजनी को सफल व्यक्ति बना दिया।   

इसके सामने आने की कहानी भी बड़ी मजेदार है। वॉल्ट डिज्नी को एक नए कार्टून कैरेक्टर की जरूरत थी, जिससे कंपनी आगे चल सके। उनके चित्रकारों ने गाय, बैल, घोड़ा, मेढक, बिल्ली और कुत्ते बनाए, पर वॉल्ट को कोई भी कैरेक्टर पसंद नहीं आया। एक दिन ऑफिस में वॉल्ट डिज्नी की नजर एक चूहे पर पड़ी, जो उनकी मेज की दराज में उछल-कूद रहा था। उसका फुदकना उन्हें भा गया। उन्होंने अपने चित्रकारों से चूहे का कैरेक्टर बनाने को कहा। पहले उस चूहे को नाम दिया गया मोर्टिमर माउस। पर वॉल्ट की पत्नी ने इसे नया नाम दिया मिकी माउस। 

जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें2 / 2

जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

मिकी माउस कार्टून की दुनिया का पहला ऐसा किरदार है जिसने बोलना शुरू किया था और उसके द्वारा बोला गया पहला शब्द 'हॉट डॉग' था।

मिकी माउस का किरदार जब सामने आया उस वक्त वो ब्लैक एंड व्हाइट था, लेकिन बाद में इसे 1935 में रंगीन बना दिया गया।

मिकी माउस द्वारा पहने व्हाइट गल्वस WHEN THE CAT'S AWAY के साथ 1929 में सामने आया।

'स्टीबोट विली' पहला साउंड कार्टून था। जिसे वॉल्ट डिजनी ने आवाज दी थी।