ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसेना का दावाः म्यांमार में मिली 28 हिन्दुओं की सामूहिक कब्र, रोहिंग्या की क्रूरता

सेना का दावाः म्यांमार में मिली 28 हिन्दुओं की सामूहिक कब्र, रोहिंग्या की क्रूरता

म्यांमार के हिंसा प्रभावित रखाइन प्रांत में 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है। इन कब्रों को ढूंढने वाली म्यांमार सेना ने इसके पीछे म्यांमार विद्रोहियों को दोषी ठहराया है। हालांकि तटस्थ एजेंसी द्वारा...

28 hindus killed by rohingya militants
1/ 228 hindus killed by rohingya militants
Rohingya refugees walk to a refugee camp in Cox's Bazar, Bangladesh, September 24, 2017. (REUTERS Photo)
2/ 2Rohingya refugees walk to a refugee camp in Cox's Bazar, Bangladesh, September 24, 2017. (REUTERS Photo)
यंगून। एजेंसी Mon, 25 Sep 2017 09:15 AM
ऐप पर पढ़ें

म्यांमार के हिंसा प्रभावित रखाइन प्रांत में 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है। इन कब्रों को ढूंढने वाली म्यांमार सेना ने इसके पीछे म्यांमार विद्रोहियों को दोषी ठहराया है। हालांकि तटस्थ एजेंसी द्वारा इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

इस क्षेत्र में 25 अगस्त से ही हिंसा जारी है। सेना प्रमुख की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, ‘सुरक्षा बलों को 28 हिंदुओं के शव बरामद हुए हैं, जिन्हें एआरएसए (अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी) ने बहुत ही क्रूरता के साथ मारा है।’ एआरएसए ने 25 अगस्त को कथित तौर पर पुलिस पोस्ट पर हमला किया था, जिसके बाद से रोहिंग्या लोगों पर हमला शुरू हो गया। हिंसा में अब तक 4.30 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश भाग चुके हैं। 

घुसपैठ पर लगाम: रोहिंग्या को रोकने का ये है BSF का नया प्लान

माना जा रहा है कि इस क्षेत्र से करीब 30,000 हिंदू और बौद्ध लोगों को भी अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है। सेना के मुताबिक सुरक्षा बलों को 20 महिलाओं और 8 पुरुषों के शव मिले हैं। इनमें से छह की उम्र 10 साल से कम है। म्यांमार सरकार के प्रवक्ता जा थे ने भी इन शवों के मिलने की पुष्टि की है। रखाइन प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक कब्र में कम से कम 10-15 शव दफनाए गए हैं। 

शरण और सुरक्षा के बीच रोहिंग्या

पेट्रोल डालकर जलाया रोहिंग्या मुस्लिमों का पुतला, पानी में फैल गई आग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें