ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश चीन के युलिन महोत्सव में कुत्ते के मांस पर लगा प्रतिबंध

चीन के युलिन महोत्सव में कुत्ते के मांस पर लगा प्रतिबंध

चीन में कई वर्षो से चल रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन ने युलिन महोत्सव में कुत्ते के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह महोत्सव प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। युलिन सरकार 15 जून से...

 चीन के युलिन महोत्सव में कुत्ते के मांस पर लगा प्रतिबंध
लाइव हिन्दुस्तान ,बीजिंग Fri, 19 May 2017 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन में कई वर्षो से चल रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन ने युलिन महोत्सव में कुत्ते के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह महोत्सव प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। युलिन सरकार 15 जून से रेस्तरां, बाजारों और अन्य व्यावसायिक केंद्रों पर कुत्ते के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगा।

चीन के डुओ डुओ परियोजना और हुमेन सोसाइटी इंटरनेशनल ऑफ द यूनाइटेड किंगडम के कार्यकतार्ओं ने इन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया और युलिन महोत्सव में कुत्ते के मांस की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।

चीन में एचएसआई विशेषज्ञ पीटर ली ने कहा अभी युलिन डॉग मीट फेस्टिवल खत्म नहीं हुआ लेकिन यदि यह खबर सही है तो हमें उम्मीद है कि यह कुत्ते के मांस के व्यापार के खिलाफ एक बड़ी जीत है। डुओ डुओ परियोजना के निदेशक एंड्रीया गुंग ने कहा कि यदि यह रोक अस्थाई भी है तो हमें उम्मीद है कि इससे कुत्ते मांस के व्यापार के ढहने में मदद मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें