ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG: बचपन में निगला खिलौना 40 साल बाद निकला, डॉक्टर बता रहे थे कैंसर

OMG: बचपन में निगला खिलौना 40 साल बाद निकला, डॉक्टर बता रहे थे कैंसर

पिछले में एक साल से सीने में दर्द की समस्या परेशान शख्स जब अस्पताल पहुंचा तो प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने संदेह जताया कि उसे कैंसर हो सकता है। लेकिन जब एक अच्छे अस्पताल में इसकी जांच हुई तो पता चला...

OMG: बचपन में निगला खिलौना 40 साल बाद निकला, डॉक्टर बता रहे थे कैंसर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 25 Sep 2017 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले में एक साल से सीने में दर्द की समस्या परेशान शख्स जब अस्पताल पहुंचा तो प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने संदेह जताया कि उसे कैंसर हो सकता है। लेकिन जब एक अच्छे
अस्पताल में इसकी जांच हुई तो पता चला कि शख्स को कैंसर नहीं बल्कि प्लास्टिक की एक छोटी चीज उसके फेफड़ों में फंसी हुई है। प्लाटिस्टक की यह चीज एक खिलौने का एक
हिस्सा थी जिसे शख्स ने बचपन में निगल लिया था।

डॉक्टरों ने बताया था कैंसर!
घटना ब्रिटेन की है। पीड़ित शख्स की उम्र 47 साल है। शख्स ने अस्पताल पहुंच कर सीने में तेज दर्द और पीले रंग का कफ आने की शिकायत की थी। उसने डॉक्टरों को बताया कि
पिछले एक साल से उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती और उसे ज्यादा दिक्कत हो रही है इसीलिए वह इसका परमानेंट इलाज कराना चाहता है।

इस पर स्‍थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी बॉडी को स्कैन किया तो उन्हें फेफड़े के निचले हिस्से में कुछ गांठ जैसा दिखाई दिया। इसके बाद डॉक्टरों को लगा कि शख्स को
कैंसर है क्योंकि पिछले 30 सालों से वह धूम्रपान भी काफी ज्यादा कर रहा था। इसके डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने के लिए रिफर कर दिया।

यहां डॉक्टरों ने जब उसकी स्वास नलिका और फेफड़ों का निरीक्षण किया तो पाया कि फेफड़े में प्लास्टिक का एक छोटा खिलौना फंसा है जिसे बच्चे ट्रैफिक-ट्रैफिक खेलने में
इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद इस बारे में शख्स से जानकारी ली गई तो पता चला कि बचपन में करीब 40 साल पहले वह इस कोन को निगल गया था। यह प्लेमोबिल नाम का
खिलौने का सेट शख्स को उसके 7वें जन्मदिन पर गिफ्ट मिला था। इसे वह खेलते खेलते निगल गया था।

डॉक्टरों के सामने यह अनोखा केस था जिसे उन्होंने केसस्टडी के रूप में भी नोट किया। डॉक्टर 40 साल तक इंसान के शरीर में कोन रहने से हैरान हैं क्योंकि इससे पहले पीड़ित
शख्स को कभी दिक्कत नहीं हुई।

शख्स के शरीर से ट्रैफिक कोन (खिलौने वाला) निकलने की खबर के कुछ दिन रूस की एक महिला के पेट से भी एक 12 इंच की ट्यूब निकाली गई। जिसे सर्जरी करने वाले डॉक्टरों
की लापरवाही कहा जा रहा है। महिला केस को ऊपर वाली घटना को इसलिए जोड़ा जा रहा है कि डॉक्टरों ने इस ट्यूब को महिला के पेट में 2000 में छोड़ा था जिसके बारे में
महिला को कई सालों तक पता नहीं चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें