ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअमेरिका में राहुलः केंद्र पर फिर साधा निशाना, रोजगार को बताया रियल चैलेंज

अमेरिका में राहुलः केंद्र पर फिर साधा निशाना, रोजगार को बताया रियल चैलेंज

अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपने संबोधन में एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी...

Rahul Gandhi
1/ 2Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
2/ 2Rahul Gandhi
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 21 Sep 2017 08:25 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपने संबोधन में एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'भारत हजारों साल से एकता और शांति के साथ रहने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन अब इस छवि को बिगाड़ा जा रहा है। देश में कुछ ऐसी ताकते हैं, जो भारत को बांट रही हैं।'
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका में कई डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक नेताओं ने मुझसे पूछा कि आपके देश में आजकल ये क्या चल रहा है। आपका देश तो शांति के लिए जाना जाता था।

रोजगार के मुद्दे पर राहुल ने कहा, 'भारत में 30 हजार युवा हर दिन जॉब मार्केट में आते हैं, मगर उनमें से सिर्फ 450 को ही रोजगार मिल पाता है।' उन्होंने कहा ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार 50 ,60 कंपनियों पर ही ध्यान दे रही है। 

राहुल ने NRI समुदाय की जमकर तारीफ की और उन्हें भारत की रीढ़ बताया। राहुल ने बताया कि कांग्रेस का असली आंदोलन एनआरआई मूवमेंट ही था। राहुल ने कहा, 'गांधी, नेहरू, पटेल सभी एनआरआई थे। ये सभी लोग विदेशों में रहे और इन्होंने भारत लौटकर देश के लिए काम किया। कुर्रियन भी एक एनआरआई थे, जो भारत में दुग्ध क्रांति लाए'।


आपको बता दें कि राहुल गांधी की यह जनसभा कांग्रेस की विदेश शाखा की ओर से प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को पार्टी में शामिल करने की योजना के तहत आयोजित की गई है। कांग्रेस के प्रवासी विभाग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें