ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीन के बदले सुर: चीनी मीडिया ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

चीन के बदले सुर: चीनी मीडिया ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

सिक्किम सीमा विवाद के कारण भारत-चीन के बीच तनातनी जारी है। चीनी मीडिया लगातार अपने लेखों के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है। चीन ने भारत के...

चीन के बदले सुर: चीनी मीडिया ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
बीजिंग, लाइव हिन्दुस्तान Thu, 27 Jul 2017 08:44 AM
ऐप पर पढ़ें

सिक्किम सीमा विवाद के कारण भारत-चीन के बीच तनातनी जारी है। चीनी मीडिया लगातार अपने लेखों के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है। चीन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। चीन ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की 'खुली विदेश आर्थिक नीति' की बुधवार को प्रशंसा की है। डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन का यह बयान हैरान करता है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि भारत विदेशी निवेश को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगातार सफल हो रहा है, उसने अपने यहां विदेशी निवेश के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाया है। इसके साथ ही यह देश पिछले 2 वर्षों के दौरान दुनिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के सबसे बड़े गंतव्य के रूप में उभरा है।

खतरे में ड्रैगन:खोखली हो रही चीनी अर्थव्यवस्था, 'ग्रे राइनोज' से खतरा

इसके साथ ही इस लेख में कहा गया कि भारत चीन के साथ व्यापार सहयोग मजबूत कर रहा है और इस देश की खुली व्यापार नीति, मुक्त वैश्विक व्यापार बढ़ावा देने और संरक्षणवाद का मुकाबला करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा गया कि मोदी के नेतृत्व में भारत एक सक्रिय विदेश नीति लागू कर रहा है। इसके साथ ही भारत की विदेशी निवेश नीति भी सुधरी है और घरेलु उद्यमों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतरने का प्रोत्साहन भी मिला है।

अफगानिस्तान:कंधार सैन्य बेस पर तालिबान का हमला,26 अफगान सैनिकों की मौत

भारत की मौजूदा सुधार प्रक्रिया और खुली नीति बेहद आकर्षक है। इस लेख में यह भी कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों राष्ट्र सामान रुख अपनाते हैं। इसमें पेरिस जलवायु समझौते का उदाहरण दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें