ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशड्रैगन की चालः सिक्किम गतिरोध को चीन ने बताया 'हिन्दू राष्ट्रवाद', कहा- युद्ध का है खतरा

ड्रैगन की चालः सिक्किम गतिरोध को चीन ने बताया 'हिन्दू राष्ट्रवाद', कहा- युद्ध का है खतरा

भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद पर चीन की मीडिया ने एक बार फिर भारत पर हमला बोला है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि 'हिन्दू राष्ट्रवाद' ने पीएम नरेंद्र मोदी की चीन नीति...

india china
1/ 2india china
नरेंद्र मोदी
2/ 2नरेंद्र मोदी
बीजिंग, लाइव हिन्दुस्तान Thu, 20 Jul 2017 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद पर चीन की मीडिया ने एक बार फिर भारत पर हमला बोला है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि 'हिन्दू राष्ट्रवाद' ने पीएम नरेंद्र मोदी की चीन नीति को प्रभावित किया है और इस वजह से दोनों देशों में युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए यह कहा गया कि इससे भारत के अपने हित खतरे में पड़ सकते हैं। 

ग्लोबल टाइम्स ने सिक्किम बॉर्डर विवाद पर लिखा है कि नई दिल्ली चीन के राष्ट्रीय ताकत से बेहद कमजोर है। लेकिन कहीं न कहीं भारतीय राजनीति इस बात को समझ नहीं पा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बात याद दिलाई गई कि जब से वह सत्ता में आए हैं, उनकी सरकार मुस्लिमों के खिलाफ लगातार जारी हिंसा को रोकने में अक्षम है।

इस लेख में कहा गया है कि इस पूरे विवाद को जान-बूझकर हवा दी गई है ताकि हिन्दू राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाया जा सके। पीएम मोदी ने हिन्दू राष्ट्रवाद के सहारे ही सत्ता हासिल की और अब वो इसे चीन और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रणनीति के रूप में दुनिया के समक्ष पेश करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुने जाने से भारत की राष्ट्रीय भावनाओं को बल मिला है। पीएम ने इसी का फायदा उठाया है। जहां एक तरफ इससे देश पर नियंत्रण करने में उन्हें आसानी हुई है वहीं दूसरी तरफ भारत के विकास पर असर पड़ रहा है।

चीनी  मीडिया के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान के मामले में भारत की कूटनीतिक विदेश नीति  खुद को मजबूती से आगे रखना है। लेख के मुताबिक, इस समय चीन को निशाना बनाना देश की धार्मिक भावनाओं और राष्ट्रीयता को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही इसमें कहा गया कि मुसलामानों को टार्गेट करना इस नीति का एक अहम हिस्सा है। 

ड्रैगन की चालः अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना ने की लाइव ड्रिल, VIDEO देखें

चीन की धमकीःडोकलाम हमारा है,सेना अभी शांत पर लंबे समय तक नहीं रहेगी

यह लेख कहता है कि मोदी सरकार इस तरह की धार्मिक राष्ट्रीयता की आड़ में मुसलामानों पर होने वाले हमलों को रोकने में नाकाम है। यह बात मोदी सरकार के सत्ता में आते ही साफ हो गई है। कुछ लोग भारत को 1962 में मिली शिकस्त को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि भारत इस तरह के कदम उठा रहा है। इसके साथ ही चीन के विकास को भी भारत हजम नहीं कर पा रहा है। चीन जितना ज्यादा विकास करता है भारत उतना अधिक घबरा जाता है। 

युद्ध की तैयारी में चीन: तिब्बत बॉर्डर पर पहुंचाए टनों हथियार

भारत को ऐसा लगता है कि चीन उसे घेरना चाह रहा है। भारत बार-बार इस बात को बढ़ा-चढ़ा कर बता रहा है। जबकि चीन अपने सभी विकास कार्यों में भारत को न्यौता देना चाहता है। 

'ड्रैगन' को अब पाक का सहारा, चीन को मिलेंगे 80 हजार गधे

चीन बार-बार भारत को उसे जानबूझ कर निशाने पर लेने की बात कर रहा है। भारत ने डोकलाम में चीनी सेना को सड़क बनाने से रोका है। चीन कहता है यह उसका इलाका है जबकि यहां भारत किसी भी तरह से पीछे नहीं हटना चाहता। 

सिक्किम गतिरोध: चीन ने तिब्बत में इकठ्ठा किया सैन्य हथियारों का जखीरा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें