ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशदक्षिण चीन सागर: अमेरिका के जहाज को देख भड़का चीन, कहा- संप्रभुता का सम्मान हो

दक्षिण चीन सागर: अमेरिका के जहाज को देख भड़का चीन, कहा- संप्रभुता का सम्मान हो

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी के एक जंगी जहाज को देखे जाने पर चीन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चीन ने अमेरिका के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि वह उसकी संप्रभुता का सम्मान करे।  चीन...

दक्षिण चीन सागर: अमेरिका के जहाज को देख भड़का चीन, कहा- संप्रभुता का सम्मान हो
बीजिंग। एजेंसियां Wed, 11 Oct 2017 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी के एक जंगी जहाज को देखे जाने पर चीन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चीन ने अमेरिका के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि वह उसकी संप्रभुता का सम्मान करे। 

चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक अमेरिकी नौसेना का एक मिसाइल विध्वंसक मंगलवार को चीन के दावे वाले द्वीपों के पास से होकर गुजरा। इस इलाके को लेकर चीन का कई पड़ोसी देशों के साथ विवाद चल रहा है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया कि चीन ने तुरंत उस जहाज की पहचान करने के लिए अपने सैन्य जहाज वहां भेजे और अमेरिकी जहाज को वहां से निकल जाने की चेतावनी दी। 

उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी जहाज ने चीन के कानून और संबंधित अतंरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। साथ ही चीन के संप्रभुता और सुरक्षा हितों का उल्लंघन किया है।’ उन्होंने कहा कि चीन ने मजबूती से इस कदम का विरोध किया है और अमेरिका के सामने सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि सभी ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून जहां भी इजाजत देंगे अमेरिकी जहाज वहां ऑपरेट करेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें