ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशऐसा क्या हुआ जो मिर्ची खाने लगे लोग, फिर हुआ बुरा हाल

ऐसा क्या हुआ जो मिर्ची खाने लगे लोग, फिर हुआ बुरा हाल

दुनिया में कई तरह के त्योहार अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। वैसे ही चीन के एक शहर में ऐसी ही प्रतियोगिता होती है, जिसमें लोग मिर्ची खाने को मजबूर हो जाते है। इस प्रतियोगिता में...

chilli
1/ 3chilli
chilliii
2/ 3chilliii
mirchi
3/ 3mirchi
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीThu, 17 Aug 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया में कई तरह के त्योहार अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। वैसे ही चीन के एक शहर में ऐसी ही प्रतियोगिता होती है, जिसमें लोग मिर्ची खाने को मजबूर हो जाते है। इस प्रतियोगिता में जीतने की ऐसी होड़ लगी रहती है कि लोगों के आंखों से आंसू निकलते रहते हैं पर वे मिर्च खाना नहीं छोड़ते।  

चीन के हुनान प्रांत के निंगजियांग में 12 अगस्त को 'चिली इटिंग कॉन्टेस्ट' का आयोजन किया गया था। चीन में इस कॉन्टेस्ट को पर्यटकों को आकर्षित करने के इरादे से आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में कई महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगियों को 1 मिनट में ज्यादा से ज्यादा मिर्च खानी थी। इस प्रतियोगिता को सु नाम के शख्स ने जीता है। सु ने 60 सेकंड में 15 मिर्च खाकर यह प्रतियोगिता जीती। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें