ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशबार्सिलोना हमलाः आतंकी हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान, 7 साल का बच्चा लापता

बार्सिलोना हमलाः आतंकी हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान, 7 साल का बच्चा लापता

पुलिस ने स्पेन आतंकी हमलों में मोरक्को के तीन संदिग्धों के नाम जारी किए हैं। कातालोनिया पुलिस ने उनकी पहचान मूसा कबीर (17), सईद आला (18) और मोहम्मद हयकामी (24) के तौर पर की है। पुलिस चौथे संदिग्ध...

बार्सिलोना हमलाः आतंकी हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान, 7 साल का बच्चा लापता
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 20 Aug 2017 07:33 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने स्पेन आतंकी हमलों में मोरक्को के तीन संदिग्धों के नाम जारी किए हैं। कातालोनिया पुलिस ने उनकी पहचान मूसा कबीर (17), सईद आला (18) और मोहम्मद हयकामी (24) के तौर पर की है। पुलिस चौथे संदिग्ध यूनस अबू याकूब (22) की तलाश कर रही है।

पुलिस ने कहा कि हमले में 12 लोगों के शामिल होने की आशंका है। पांच को पुलिस ने कैंब्रिल्स में मार गिराया था। चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है लेकिन उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

फिलिपीन का सात साल का बच्चा लापता 

फिलिपीन सरकार ने कहा है कि बार्सिलोना आतंकी हमले में एक फिलिपीनी महिला का सात साल का बेटा लापता है। दोनों रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बार्सिलोना आए थे। पर आतंकी हमले में 43 साल की यह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्चा अपनी मां से अलग हो गया था। महिला का ब्रितानी मूल का पति बेटे को ढूंढने के लिए बार्सिलोना पहुंच गया है। महिला बीते तीन या चार साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। 

स्पेन में खेलों के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा

स्पेन के कातालोनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फुटबॉल ला लीगा के अलावा वहां वुएल्टा साइकिल रेस का आयोजन हो रहा हैं। फुटबॉल के दीवाने इस देश ने आतंकवादी हमले के बाद भी खेल आयोजनों को जारी रखने का फैसला किया है।

 मोदी ने स्पेन के शासनाध्यक्ष को पत्र लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के शासनाध्यक्ष मारियानो राजोय को पत्र लिख कर बार्सिलोना में हुए आतंकवादी हमले पर शोक जताया है। मोदी ने शुक्रवार देर शाम भेजे गए इस पत्र में कहा कि उन्हें बार्सिलोना में आतंकवादी हमले के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। 

पाकिस्तान से आजादी के लिए पीओके में निकाली गई रैली

इच्छामृत्यु: साथ मरना चाहता था कपल तो हाथ में हाथ डाला और...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें