ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लगाया सीमेंट का इंजेक्शन, हुआ ये हाल

OMG: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लगाया सीमेंट का इंजेक्शन, हुआ ये हाल

लोग अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह की टिप्स अपनाते हैं। इसी दौरान कई बार वे ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला कुछ समय पहले फ्लोरिडा में सामने आया है।...

OMG: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लगाया सीमेंट का इंजेक्शन, हुआ ये हाल
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Oct 2017 11:27 AM
ऐप पर पढ़ें

लोग अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह की टिप्स अपनाते हैं। इसी दौरान कई बार वे ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला कुछ समय पहले फ्लोरिडा में सामने आया है।  फ्लोरिडा में रहने वाली एक ट्रांसजेंडर ने खूबसूरत दिखने की चाह में सीमेंट का इंजेक्शन लगवा लिया, इसके बाद उसके चेहरा पूरी तरह से बदल गया। 

ट्रांसजेंडर रेजी के चेहरे पर इंजेक्शन लगाने के बाद तरह तरह के दाग हो गए। स्किन पूरी तरह से खराब दिखने लगी। रेजी ने यह इंजेक्शन एक पार्टी में शामिल होने के लिए लगवाया था। 

कई सालों तक अपने चेहरों को इसी तरह रखने के बाद रेजी ने एक डॉक्टर से सर्जरी करवाई। सुपर ग्लू, तरह तरह के आइल का इस्तेमाल करने के बाद रेजी का चेहरे बेहतर हो सका है। 

डॉक्टर का कहना है कि वे रेजी का चेहरा देखकर काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने पूरी सर्जरी करके रेजी के चेहरे से सीमेंट हटाई। डॉक्टरों को डर था कि सर्जरी के दौरान नसों, मांसपेशियों से सीमेंट को निकालने में स्किन डैमेज न हो जाए। इस वजह से उन्होंने सर्जरी के समय काफी सतर्कता बरती।

ये भी पढ़ें: ऑफर: यहां से केवल 7777 में मिलेगा iPhone 7, जानिए कैसे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें