ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश1.08 करोड़ में नीलाम हुआ टाइटेनिक से मां को लिखा पत्र

1.08 करोड़ में नीलाम हुआ टाइटेनिक से मां को लिखा पत्र

लंदन के आलीशान जहाज आरएमएस टाइटेनिक के डूबने के 105 साल बाद जहाज पर सवार एक यात्री का पत्र शनिवार को 1.08 करोड़ रुपए (लगभग 1.26 लाख ब्रिटिश पाउंड) में नीलाम हुआ। इस पत्र को जहाज पर सफर कर रहे...

1.08 करोड़ में नीलाम हुआ टाइटेनिक से मां को लिखा पत्र
एजेंसी ,नई दिल्लीMon, 23 Oct 2017 08:18 AM
ऐप पर पढ़ें

लंदन के आलीशान जहाज आरएमएस टाइटेनिक के डूबने के 105 साल बाद जहाज पर सवार एक यात्री का पत्र शनिवार को 1.08 करोड़ रुपए (लगभग 1.26 लाख ब्रिटिश पाउंड) में नीलाम हुआ। इस पत्र को जहाज पर सफर कर रहे एलेक्जेंडर ऑस्कर होलवरसन ने अपनी मां को लिखा था। यह पत्र एलेक्जेंडर के शव से उनके कोट की जेब में मिला था। 

मां से टाइटेनिक की तारीफ की थी 
एलेक्जेंडर ने 13 अप्रैल 1912 की शाम को अपनी मां के नाम एक खत लिखकर अपनी कुशलता बताई थी। पत्र में उन्होंने टाइटेनिक की भव्यता का वर्णन करते हुए खूब तारीफ लिखी थी।  

एलेक्जेंडर ने लिखा- 
‘प्यारी मां,
हम यहां खुश और अच्छे हैं। यहां का लंदन में मौसम बहुत शानदार है, इंग्लैंड में हर ओर हरियाली है। हम यहां से टाइटेनिक नाम के जहाज से रवाना हुए हैं। यह जहाब बेहद शानदार है बिलकुल किसी राजशाही महल की तरह। जहाज पर खाना और संगीत बेहतरीन है, इस पर यात्रा का अनुभव अविस्मरणीय होने वाला है। मां अगर सब ठीक रहा तो हम मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। मैं आपके लिए टाइटेनिक जहाज का एक पोस्टकार्ड भेज रहा हूं। साथ ही इसके कई पोस्टकार्ड वाली एक पुस्तक भी भेज रहा हूं जिसमें इस जहाज की शोभा देखी जा सकती है।’ 

एक दिन बाद जहाज डूब गया
एलेक्जेंडर के पत्र लिखने के दूसरे ही दिन, 15 अप्रैल 1912 की सुबह तड़कर उत्तरी अटलांटिक में एक हिमशिला से टकराने के बाद टाइटेनिक जहाज डूब गया था। इस हादसे में 1500 से अधिक लोगों ने जान गंवा दी थी। एलेक्जेंडर की भी मौत हो गई थी और उनके शव से यह पत्र मिला था। 

15-04-1912 में डूबा था आरएमएस टाइटेनिक जहाज 
2240 यात्री सवार थे जहाज पर 
1500 से अधिक की मौत हुई थी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें