फेसबुक पर हर रोज 4.5 करोड़ लोग करते है अपनों को बर्थ डे विश
आपको हर रोज किसी का जन्मदिन याद हो न हो लेकिन फेसबुक आपको इसकी याद दिला ही देता है। फेसबुक पर हर रोज करीब 4.5 करोड़ यूजर्स अपने दोस्तों को बर्थडे विश करते हैं। इसका मतलब है कि प्रत्येक 30 में से 1...
आपको हर रोज किसी का जन्मदिन याद हो न हो लेकिन फेसबुक आपको इसकी याद दिला ही देता है। फेसबुक पर हर रोज करीब 4.5 करोड़ यूजर्स अपने दोस्तों को बर्थडे विश करते हैं। इसका मतलब है कि प्रत्येक 30 में से 1 यूजर्स किसी ना किसी को बर्थडे विश करता है। फेसबुक ने अपने ब्लॉगपोस्ट में इस बात की जानकारी दी है।
फेसबुक ने इन बर्थडे विशेज को और भी आकर्षक बनाने के लिए कई फीचर पेश किए है। अब आप मैसेज भेजने के साथ ऑटो जेनरेटेड फोटो और वीडियो भा भेज सकते है। इसके साथ ही आप अपना जन्मदिन किसी समाज सेवी संस्था के साथ भी मना सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ने 7,50,000 नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन से संपर्क किया है। इसके मुताबिक अगर आपका जन्मदिन अगले दो सप्ताह में आने वाला है तो आप किसी भी एनजीओ को फंड दे सकते हैं।