ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशइस्लामाबाद में भारतीय गिरफ्तार: भारत ने दूतावास संपर्क देने को कहा

इस्लामाबाद में भारतीय गिरफ्तार: भारत ने दूतावास संपर्क देने को कहा

यात्रा और वीजा दस्तावेज न होने के आरोप में यहां गिरफ्तार किए गए एक कथित भारतीय शख्स के लिए भारत ने कूटनीतिक पहुंच देने की मांग की है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व के रहने...

इस्लामाबाद में भारतीय गिरफ्तार: भारत ने दूतावास संपर्क देने को कहा
इस्लामाबाद, एजेंसीTue, 23 May 2017 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

यात्रा और वीजा दस्तावेज न होने के आरोप में यहां गिरफ्तार किए गए एक कथित भारतीय शख्स के लिए भारत ने कूटनीतिक पहुंच देने की मांग की है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व के रहने वाले शेख नबी अहमद को यात्रा और वीजा दस्तावेज उपलब्ध कराने में विफल रहने पर 19 मई को हिरासत में लिया गया था।  

खबरों में कहा गया कि भारतीय नागरिक सड़क पर घूम रहा था जब उसे यहां एक चेकपोस्ट पर रोका गया। उसने जब बताया कि वह भारतीय है तो पुलिस ने उससे देखने के लिए वीजा दस्तावेज मांगे। अहमद कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका जिसपर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बिना यात्रा और वीजा दस्तावेजों के एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किये जाने की खबरों पर पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान सरकार से उसे कूटनीतिक पहुंच देने और मामले से जुड़े दूसरे विवरण मांगे हैं। भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाने के फैसले के कुछ दिन बाद आया है। जाधव को एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया था। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें