फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान स्वच्छ भारत अभियानहिन्दु्स्तान का अभियानः 50 हजार लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ

हिन्दु्स्तान का अभियानः 50 हजार लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के अभिनव अभियान मां कसम, हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम, का कारवां बढ़ता जा रहा है। अभियान से लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राज्य के 50 हजार लोगों ने...

हिन्दु्स्तान का अभियानः 50 हजार लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ
पटना। हिन्दुस्तान टीमWed, 20 Sep 2017 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के अभिनव अभियान मां कसम, हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम, का कारवां बढ़ता जा रहा है। अभियान से लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राज्य के 50 हजार लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। 

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और विभन्न संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। राजधानी पटना में पांच हजार स्कूली बच्चों ने अपने आसपास साफ-सफाई का संकल्प लिया। हर सप्ताह दो घंटे सफाई के लिए श्रमदान की शपथ ली।

संवाद के जरिए शिक्षकों ने लोगों से अभियान में भागीदारी की अपील की। पटना में गर्दनीबाग बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, माउंट कार्मेल हाई स्कूल, और ऑक्सब्रिज कॉन्वेंट स्कूल मिलाकर 4900 विद्यार्थियों ने अभियान के साथ जुड़कर स्वच्छता की शपथ ली। इसके अलावा आरा, बक्सर, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बिहारशरीफ, नवादा, बेगूसराय, अरवल, शेखपुरा, वैशाली, छपरा , सीवान और गोपालगंज जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों में करीब 13720 लोगों ने भाग लिया। 

वहीं, चंपारण, मिथिलांचल और तिरहुत के आठ जिलों में 23 जगहों पर संवाद और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। इनमें पश्चिम और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं। 31 संवाद और शपथ कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों में  14100 लोगों की भागीदारी रही। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के 13 जिलों में संवाद और शपथ के 42 कार्यक्रम हुए। इसमें विभन्नि जिलों से 17 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, जमुई, लखीसराय, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया, बांका और भागलपुर शामिल है। इस तरह राज्य में 49 हजार 894 लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें