फोटो गैलरी

Hindi Newsशकरकंद है काम की चीज, जानिए इसके कई फायदे

शकरकंद है काम की चीज, जानिए इसके कई फायदे

शॉन टी एक फिटनेस गुरू हैं जो अपने प्रसिद्ध 'INSANITY' वर्कआउट के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अपनी किताब 'टी इस द ट्रांसफॉरमेशन' में बताया है कि जो फैमस पॉवरहाउस फूड है वह शकरकंद है।...

शकरकंद है काम की चीज, जानिए इसके कई फायदे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 17 Nov 2017 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

शॉन टी एक फिटनेस गुरू हैं जो अपने प्रसिद्ध 'INSANITY' वर्कआउट के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अपनी किताब 'टी इस द ट्रांसफॉरमेशन' में बताया है कि जो फैमस पॉवरहाउस फूड है वह शकरकंद है। उनका फेवरेट खाना शकरकंद है जिसे वह पावरहाउस फूड कहते हैं। वे जब बीमार या कमजोरी महसूस करते हैं तो वर्कआउट करने से 45 मिनट पहले आधा शकरकंद खाते हैं।

सर्दियों में शक्कर की जगह करें गुड़ का सेवन, होंगे कई फायदे

शॉन ने आगे शकरकंद एक शानदार कार्ब्स है। इसमें चीनी या कुछ और जोड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। सिर्फ सेक लो और खा लो। शकरकंद की सबसे खास बात यह है कि यह कार्बोहाइड्रेड का सबसे अच्छा सोर्स है जो कि आपके मसल्स बनाने में सहायक है। वर्कआउट के थोड़े समय बाद आपकी शरीर कार्ब्स की मदद से तेजी से उन हिस्सों को भर सकता है जिसे इसकी जरुरत होती है।

इसके साथ ही शकरकंद के कई और फायदे हैँ। शकरकंद की मदद से आप शरीर के एनर्जी लेवल को संतुलन प्रदान कर सकते हैं। सेके हुआ शकरकंद में 3 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, होता है, इसके अलावा यह रोज शरीर की जरुरत के लिए तीन गुना विटामिन A और विटामिन C का तीसरा हिस्सा प्रदान करता है। सबसे बड़ी बात इसमें 80 से 90 कैलॉरी होती है जो कि एक टोस्ट से भी कम है।

शॉन टी बताते हैं कि वर्कआउट के लिए तैयार होना निश्वित ही सबसे कठिन कार्यों में से एक है। इसके लिए आपको एक प्लान की जरुरत होती है। कहां करना है, वर्क आउट से संबंधित कपड़े, अच्छे जूते और खूब सारी एनर्जी की जरुरत होती है। पर साथ ही साथ वह इसका सेवन वर्कआउट करने से पहले हमेशा नहीं करते हैँ। 

कॉफी का सेवन करने से आपको ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैँ। इन्सैनिटी वर्कआउट 60 दिन का फिटनेस प्लान है जिसमें बिना किसी उपकरण के मदद लिए कसरत की जाती है। शॉन ने बिजनेस इंसाइडर को बताया कि वह सुबह-सुबह खाली पेट व्यायाम करना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें कभी-कभी वर्कआउट करने से पहले या बाद में नाश्ते की जरूरत पड़ती है।
हेल्थ टिप्स: गिलोय का करें इस्तेमाल, शुगर रहेगा ठीक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें