फोटो गैलरी

Hindi Newsस्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए फायदेमंद है कच्चा पपीता, पढ़ें हेल्थ TIPS

स्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए फायदेमंद है कच्चा पपीता, पढ़ें हेल्थ TIPS

पका पपीता ही नहीं कच्चा पपीता भी काफी फायदेमंद होता है। कच्चे पपीते की सब्जी  तो आपने खाई ही होगी लेकिन अगर आप इसे हमेशा खाने की आदत डाल लें तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह...

Rahul.kumarलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीेThu, 25 May 2017 07:34 PM

स्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए फायदेमंद है कच्चा पपीता, पढ़ें हेल्थ TIPS

स्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए फायदेमंद है कच्चा पपीता, पढ़ें हेल्थ TIPS1 / 2

पका पपीता ही नहीं कच्चा पपीता भी काफी फायदेमंद होता है। कच्चे पपीते की सब्जी  तो आपने खाई ही होगी लेकिन अगर आप इसे हमेशा खाने की आदत डाल लें तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ‘ए’, ‘सी’, ‘ई’ और ‘बी’ का बहुत बड़ा स्रोत है।

कच्चा पपीता के ये फायदे हैं-

  1. कच्चे पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पेट में गैस बनने से रोकते हैं और पाचन में सुधार करते हैं। यह शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।
  2. महिलाओं के शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाग्लैंडीन के स्तर को कच्चा पपीता से बढ़ाया जा सकता है। कच्चा पपीता महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन लाती है और मासिक धर्म के दर्द को कम कर सकती है।
  3. भारत में महिलाएं सालों से कच्चे पपीते का इस्तेमाल दूध बढ़ाने के लिए करती रही हैं। जो मां स्तनपान करवा रही हैं, उनके लिये कच्चा पपीता बहुत अच्छा माना जाता है। इससे दूध बढ़ाने में मदद मिलती है।
  4. मधुमेह के मरीजों को कच्चे पपीते का जूस पीने से रक्त शर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है।
  5. कच्चे पपीते के सेवन से शरीर को कई तरह के विटामिन मिलते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें 

वजन घटाने में साहयक है पपीता

वजन घटाने में साहयक है पपीता2 / 2

- कच्चे पपीते में उसके बीज में बहुत सारा विटामिन ए, सी और ई हेाता है, जो कि शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है। कच्चा पपीता सर्दी और जुखाम के साथ इंफेक्शन से भी लड़ता है।

- महिलाओ में अक्सर मूत्र संक्रमण हो जाता है, जिसको दूर करने के लिये कच्चा पपीता खाना चाहिये।

- जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें कच्चा पपीता खाना चाहिए। पके हुए पपीते के मुकाबले इसमें ज्यादा सक्रिय एंजाइम होते हैं जो फैट को कम करने में सहायक है।