फोटो गैलरी

Hindi Newsदांतो की बीमारी के लिए लाभदायक है मौसमी का जूस

दांतो की बीमारी के लिए लाभदायक है मौसमी का जूस

गर्मी में लोग कई प्रकार के जूस पीते हैं लेकिन मौसमी का जूस हमें तरोताजा रखता है। इसके अलावा इसके और भी फायदे हैं। आयुर्वेद के जानकार इसके फायदे बता रहे हैं।  यह हैं मौसमी के फायदे - मौसमी...

दांतो की बीमारी के लिए लाभदायक है मौसमी का जूस
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीेThu, 25 May 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी में लोग कई प्रकार के जूस पीते हैं लेकिन मौसमी का जूस हमें तरोताजा रखता है। इसके अलावा इसके और भी फायदे हैं। आयुर्वेद के जानकार इसके फायदे बता रहे हैं। 

यह हैं मौसमी के फायदे

- मौसमी में काफी मात्रा में विटामिन सी, आयरन और फाइबर पाया जाता है। यह ऊर्जा का भी अच्छ स्त्रोत है। 

- मौसमी का जूस दांतों में होने वाले स्कर्वी रोग में भी लाभदायक है। यह रोग विटामिन सी की कमी से होता है। मौसमी का जूस पीने से यह रोग जल्द ठीक होने लगता है।

- मौसमी का जूस पाचन को भी ठीक करता है। मौसमी में प्लैवोनाइड नामक तत्व होता है जो पाचन क्रिया को बढ़ाता है।  इससे खाना पचने में आसानी होती है। 

- मौसमी का जूस पीने से गर्भवती महिलाओं को भी फायदा होता है। इसमें पाये जाने वाले कैल्शियम मां और बच्चे दोनों के सेहत की रक्षा करते हैं। 

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें