फोटो गैलरी

Hindi News कई खतरनाक बीमारियों में बेहद लाभकारी है अमरूद, पढ़ें घरेलू नुस्खे

कई खतरनाक बीमारियों में बेहद लाभकारी है अमरूद, पढ़ें घरेलू नुस्खे

फलों में अमरूद काफी गुणकारी माना गया है। खाने में यह मीठा होता है। इसके अंदर छोटे-छोटे अनगिनत बीज होते हैं।

Rahul.kumarनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Jul 2017 06:17 PM

अमरूद खाने के अनेकों फायदे

अमरूद खाने के अनेकों फायदे1 / 2

फलों में अमरूद काफी गुणकारी माना गया है। खाने में यह मीठा होता है। इसके अंदर छोटे-छोटे अनगिनत बीज होते हैं। अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है। लोग घरों में भी इसका पेड़ लगाते हैं। पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है। 

आयुर्वेद के जानकारी डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक अमरूद की तासीर ठंडी होती है। ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है।


अमरूद खाने के अनेकों फायदे-

अमरूद के फायदे

अमरूद के फायदे2 / 2

1. अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। पाचन क्रिया के लिए ये बेहतरीन फल है।

2. यदि बच्चों के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो अमरूद का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होगा।

3. अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।

4. यदि कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाना फायदेमंद रहता है।

5. मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।

6. पित्त की समस्या होने पर उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।