फोटो गैलरी

Hindi Newsमाइग्रेन व कब्ज को दूर कर हीमोग्लोबिन को बढ़ता है अंगूर

माइग्रेन व कब्ज को दूर कर हीमोग्लोबिन को बढ़ता है अंगूर

अंगूर एक ऐसा फल है, जिसे साबुत ही खाया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह कई मायनों में फायदेमंद है। आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। दोनों बाजार में मिलते भी हैं।...

माइग्रेन व कब्ज को दूर कर हीमोग्लोबिन को बढ़ता है अंगूर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 26 May 2017 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अंगूर एक ऐसा फल है, जिसे साबुत ही खाया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह कई मायनों में फायदेमंद है। आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। दोनों बाजार में मिलते भी हैं। अंगूर को एक विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किसमिस का रूप भी दिया जाता है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद के मुताबिक अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है। इसलिए अंगूर को सेहत का खजाना भी कहा जाता है।

अंगूर खाने के फायदे-

1. अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।

2. मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।

3. माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

4. हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।

5. भूख नहीं लगने पर अंगूर के रस का सेवन कर सकते है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है।

6. खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

कैंसर रोगियों को डिप्रेशन से निकलाने में जादू की तरह काम करता है मशरूम

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें