फोटो गैलरी

Hindi Newsहेल्थ टिप्स: गैस की समस्या है तो कभी न खाएं ये 3 फूड कॉम्बिनेशन

हेल्थ टिप्स: गैस की समस्या है तो कभी न खाएं ये 3 फूड कॉम्बिनेशन

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है। इसके कई कारण हो सकते हैँ।

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Sun, 20 Aug 2017 08:06 PM

अच्छी सेहत के लिए ध्यान रखें ये बातें

अच्छी सेहत के लिए ध्यान रखें ये बातें1 / 2

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है। इसके कई कारण हो सकते हैँ। लेकिन कुछ कारण यह भी है कि खाने की चीजों का गलत कॉम्बिनेशन। फूड कॉम्बिनेशन का मतलब दो या दो से अधिक खाद्य पदार्थ एक साथ मिलाकर खाना। कुछ ऐसी विरोधी चीजें होती हैं जिन्हें खाने से खाना पेट में जम जाता है और पचने में मुश्किल होती है। यहां हम आपको तीन न्यूट्रीशिनिस्ट की राय के आधार पर हम आपको कुछ चीजें बता रहें हैं जिन्हें एक साथ नहीं खाना चाहिए।

प्रोटीन के साथ प्रोटीन या दाल के साथ मांस
यदि आप चिकन या अंडे के साथ प्रोटीन से भरपूर बीन्स खाते हैं, तो ठीक नहीं है। क्योंकि इतना प्रोटीन पचने में समय लगता है। कई बार इससे गैस की समस्या भी हो जाती है। इसिलए एक ही तत्व के पदार्थ एक साथ ज्यादा न लें।

यह भी पढ़ें- जरूर जानें: किस फल को दिन के किस समय खाना है उत्तम?

अगली स्लाइड में पढ़ें कुछ और फूड कॉम्बिनेशन के बारे में-

फलों के साथ प्रोटीन

फलों के साथ प्रोटीन2 / 2

फ्रूट्स में सिंपल शुगर होता है जो पचने में बहुत आसान होता है। लेकिन प्रोटीन से भरपूर जैसे दाल, अंडे और मांस खाने के साथ फलों को खाने से इन्हें पचने में ज्यादा समय लगता है। फ्रूट्स का शुगर पेट में तब तक रहता है, जब प्रोटीन टूटकर पचने लायक नहीं हो जाती। इससे आपका पेट फूल सकता है।

दूध की बनी चीजों के साथ स्टार्च
पिज्जा और बर्गर में चीज होता है जो पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो स्टार्च खमीर बनना शुरू हो जाता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजों के साथ ब्रेड की बजाय हरी पत्तेवाली सब्जियां ही खाएं।