फोटो गैलरी

Hindi Newsमखाना खाने से दूर होता है जोड़ों का दर्द, पढ़ें घरेलू हेल्थ TIPS

मखाना खाने से दूर होता है जोड़ों का दर्द, पढ़ें घरेलू हेल्थ TIPS

ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मखाने को कई जगहों पर लावा भी कहा जाता है। बिना गर्म किए भी खा सकते हैं या फिर रोस्ट करके भी खा सकते हैं। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के...

मखाना खाने से दूर होता है जोड़ों का दर्द, पढ़ें घरेलू हेल्थ TIPS
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीेWed, 24 May 2017 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मखाने को कई जगहों पर लावा भी कहा जाता है। बिना गर्म किए भी खा सकते हैं या फिर रोस्ट करके भी खा सकते हैं। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का काम करता है। ये कैल्शि‍यम से भरपूर है और जोड़ों के दर्द में फायदा पहुंचाता है।

1. दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने के लिए: मखाने में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है। ये आसानी से पच जाता है और दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

2. स्ट्रेस दूर करने में मददगार: अगर आपको अक्सर तनाव रहता है औरइस वजह से आपकी नींद भी प्रभावित हो रही है तो मखाना खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ मखाना लेने से नींद अच्छी आती है. साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है।

3. मांसपेशियों की मतबूती के लिए: मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी मखाना खाना बहुत फायदेमंद रहता है. अगर आपकी मांसपेशि‍यां समय-समय पर अकड़ जाती हैं तो आपको नियमित रूप से मखाना खाना शुरू कर देना चाहिए। 

शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है मूंग दाल

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें