फोटो गैलरी

Hindi Newsतुलसी कई बीमारियों की है संजीवनी बूटी, पढ़ें घरेलू नुख्से

तुलसी कई बीमारियों की है संजीवनी बूटी, पढ़ें घरेलू नुख्से

तुलसी कई बीमारियों की संजीवनी बूटी है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद के मुताबिक तुलसी को संजीवनी बूटी कहा जाता है। तुलसी का इस्तेमाल करने से कई रोग अपने आप खत्म हो जाते हैं। तुलसी के पत्ते...

तुलसी कई बीमारियों की है संजीवनी बूटी, पढ़ें घरेलू नुख्से
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 24 Jun 2017 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

तुलसी कई बीमारियों की संजीवनी बूटी है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद के मुताबिक तुलसी को संजीवनी बूटी कहा जाता है। तुलसी का इस्तेमाल करने से कई रोग अपने आप खत्म हो जाते हैं।

तुलसी के पत्ते के फायदे

स्मरण शक्ति: तुलसी के रस में शहद मिलाकर पीने से स्मरण शक्ति अच्छी होती है। इसके लिए तुलसी के पत्तों का 2 से 3 चम्मच रस सुबह खाली पेट पीने से इसका ज्यादा लाभ मिलता है।


यौन रोगों का इलाज: पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके बीज का रोजना इस्तेमाल करने से काफी यौन संबंधी रोगों को दूर करने में फायदा मिलता है।


चहरे पर चमक: तुलसी के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर रोज पीने से चहरे पर चमक आ जाती है। इसके साथ ही शरीर भी निरोग बना रहता है।


दस्त में राहत: अगर आप दस्त से परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों का इलाज आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर पीस लें। इसके बाद उसे दिन में 3-4 बार चाटते रहें। ऐसा करने से दस्त रुक जाती है।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें