फोटो गैलरी

Hindi Newsगुजरात चुनाव: 126 साल की अजिबेन करेंगी वोट पर चोट

गुजरात चुनाव: 126 साल की अजिबेन करेंगी वोट पर चोट

राजकोट की गलियों में एक ऐसी वोटर भी हैं जो सबसे उम्रदराज हैं और जिन्हें फोटो खिंचवाने का शौक है। हम बात कर रहे हैं उपलेता क्षेत्र की 126 साल की अजीबेन चंद्रवादिया की। अजिबेन 6 लड़कियों और 1 लड़के की...

गुजरात चुनाव: 126 साल की अजिबेन करेंगी वोट पर चोट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 18 Nov 2017 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकोट की गलियों में एक ऐसी वोटर भी हैं जो सबसे उम्रदराज हैं और जिन्हें फोटो खिंचवाने का शौक है। हम बात कर रहे हैं उपलेता क्षेत्र की 126 साल की अजीबेन चंद्रवादिया की। अजिबेन 6 लड़कियों और 1 लड़के की मां है। इतनी बूढ़ी होने के बाद भी वह किसी भी प्रकार की छड़ी का इस्तेमाल नहीं करती हैं और ना ही उन्हें किसी प्रकार की बीमारी है। वह चश्में का प्रयोग भी नहीं करती हैं। उनकी परिवार वाले उन्हें पोलिंग बूथ पर ले जाने को लेकर काफी उत्सुक है। 

IPS अधिकारी ने चुनाव टिकट के लिए छोडी़ अपनी नौकरी

चंद्रवादिया, जो कि 126 साल की हैं, अभी भी दौड़ती हैं। उन्होंने अस्पताल में कभी नहीं देखा गया। चौथी पीढ़ी के बेटों, बेटियां, नाती-पोतियों और पोते वाली इस दादी मां के जन्म के समय उनका 65 सदस्यों वाला भरापूरा परिवार था। उन्हें अपने बचपन का सिर्फ 1956 में पड़ा सूखा याद है। आज उनकी अधिकांश यादें गायब हो गई हैं। लेकिन सूखे के दिनों को याद करते हुए वह जल प्रबंधन, भोजन और काम के मामलों के बारे में बताती हैं।

जब अजिबेन से वोट डालने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘भाइला वोट देना ही पड़ेगा’। दोनों राजशाही और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली की प्रत्यक्षदर्शी रहने वाली अजिबेन आज भी गृहस्थी का काम करती हैं और तेजी से बात करती हैं। वोट डालने को वह पूरी तरह तैयार हैं।

उनके अगर ब्रेकफास्ट की बात करें तो इसमें वह चाय और चपाती को शामिल करती हैं वहीं लंच में बाजरो नो रोटलो और शख को शामिल करती है। डिनर में वह दूध और बाजरो रोटला को लेती हैं। उनके पति को मरे हुए 40 साल से ज्यादा हो गए हैं और 21 सदस्यों के बडे़ परिवार में रहती हैँ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें