गैजेट-ऑटो अपडेट: पढ़ें, मोबाइल और कार की आज की टॉप 5 खबरें
2.79 करोड़ रूपए में लॉन्च हुआ रेंज रोवर की कार का नया वेरिएंट लैंड रोवर ने रेंज रोवर का नया वेरिएंट एसवीऑटोबायोग्राफी डायनामिक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2.79 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। भारत में रेंज...
2.79 करोड़ रूपए में लॉन्च हुआ रेंज रोवर की कार का नया वेरिएंट
लैंड रोवर ने रेंज रोवर का नया वेरिएंट एसवीऑटोबायोग्राफी डायनामिक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2.79 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। भारत में रेंज रोवर के कुल 15 वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
न्यू लॉन्च : 7.1 नॉगट OS के साथ इस तारीख को लॉन्च हो सकता है नोकिया 8
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल अपने पहले फ्लैगशिप एंड्रॉयड नोकिया 8 स्मार्टफोन को 16 अगस्त को लॉन्च कर सकती है।
अंगूठी की मदद से उंगली के इशारों पर चलेगा स्मार्टफोन
कॉलिंग, मैसेजिंग या म्यूजिक सुनने के लिए अब आपको स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टच करके ऑपरेट नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ एक रिंग की मदद से आप अपना स्मार्टफोन कंट्रोल कर सकते हैं।
रिलायंस ने पेश किया नया बजट स्मार्टफोन, कीमत 4,699 रुपए
रिलायंस डिजिटल ने अपनी विंड सीरीज का नया लाइफ सी 459 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए हैंडसेट की कीमत 4,699 रुपये निर्धारित की है।
WOW: JIO के जवाब में AIRTEL का नया धमाकेदार ऑफर, जानें क्या है प्लान
रिलायंस जियो के लगातार नए-नए ऑफर्स से टक्कर लेने के लिए दूसरे नेटवर्क प्रोवाइडर्स रोज नए ऑफर्स पेश कर रहे हैं। इस कड़ी में एयरटेल ने एक नया ऑफर पेश किया है।