Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Facebook launched new bonfire app

फेसबुक ने ग्रुप वीडियो चैटिंग के लिए लॉन्च किया यह नया एप्लीकेशन

यूजर का अनुभव शानदार बनाने के लिए फेसबुक की ओर से लगातार नई-नई अपडेट की जा रही हैं। हाल ही में फेसबुक ने अपनी एक नई एप्लीकेशन Bonfireलॉन्च की है। यह एप अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। बोनफायर ग्रुप वीडियो...

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीTue, 7 Nov 2017 04:54 PM
हमें फॉलो करें

यूजर का अनुभव शानदार बनाने के लिए फेसबुक की ओर से लगातार नई-नई अपडेट की जा रही हैं। हाल ही में फेसबुक ने अपनी एक नई एप्लीकेशन Bonfireलॉन्च की है। यह एप अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। बोनफायर ग्रुप वीडियो चैप एप है। इस पर आप अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ ग्रुप वीडियो चैट का मजा ले सकते हैं। इस पर आप वीडियो में इफेक्ट्स भी डाल सकते हैं। हांलाकि, आईओएस यूजर को इस एप के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह उपलब्ध है।

इस के जरिए आप दोस्तों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल चैट का आनंद ले सकते हैं। फेसबुक की यह नई एप फेसबुक की अन्य सेवाओं से इंटीग्रेटेड है। जैसे यदि आप वीडियो चैट के दौरान कोई स्क्रीनशॉट लेते हैं, तो आप उसे इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर सीधे शेयर कर पाएंगे। फेसबुक की यह नई एप गूगल प्ले पर उपलब्ध है। वैसे, इस एप की पहुंच अभी सीमित देशों के सीमित लोगों तक ही है। अभी फिलहाल यह कहना मुश्किल है की यह अन्य देशों के लिए उपलब्ध होगा या नहीं। लेकिन, उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस एप को जल्द ही उपलब्ध कराएगी।  

ऐप पर पढ़ें