ट्विटर के नोटिफिकेशन टैब में ट्रेंडिंग न्यूज की सुविधा
ट्विटर लगातार अपने एप में कई तरह के बदलाव कर रहा है, ताकि यूजर को शानदार अनुभव मिल सके। अब नया बदलाव नोटिफिकेशन से जुड़ा है। आपके ट्विटरअकाउंट का नोटिफिकेशन टैब थोड़ा बदल गया है। कंपनी ने हाल ही में...
ट्विटर लगातार अपने एप में कई तरह के बदलाव कर रहा है, ताकि यूजर को शानदार अनुभव मिल सके। अब नया बदलाव नोटिफिकेशन से जुड़ा है। आपके ट्विटरअकाउंट का नोटिफिकेशन टैब थोड़ा बदल गया है। कंपनी ने हाल ही में नोटिफिकेशन सेक्शन में नया फीचर जोड़ा है। इसमें आपको ट्वीट ट्रेंड्स का पता चलेगा। ट्विटर पर कौन सी खबर या हैशटैग ट्रेंड में है, इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी। इसमें आपको पॉपुलर न्यूज आर्टिकल के लिंक भी दिखाए जाएंगे। इतना ही नहीं, किसी दूसरे यूजर के अकाउंट का सुझाव आपको इस टैब में मिलेगा। यह बदलाव मोबाइल और वेब दोनों के लिए किया गया है। हालांकि, ट्विटर पहले से ही यूजर को टॉप ट्रेंड्स अपडेट करता आ रहा है, लेकिन इस बदलाव के बाद यह जानकारी आपको पर्सनल नोटिफिकेशन में मिलेगी। जो एकदम नया है। जैसे कि आपका ट्वीट किसने रीट्वीट किया, कौन उसके पक्ष में ट्वीट कर रहा है और कौन फॉलो कर रहा है।
ट्विटर पर ट्रेंडिंग अपडेट देना है मकसद
ट्विटर के मुताबिक यह सर्विस आईओएस, एंड्रॉयड और वेब यूजर के लिए शुरू की गई है। इसका मकसद यूजर को ट्विटर पर ट्रेंडिंग अपडेट देना है, ताकि वह अच्छे कंटेंट को मिस न कर सकें। ट्िवटर ने इस फीचर की टेस्टिंग पिछले साल ही कर ली थी। हालांकि, यह सीमित यूजर पर ही की गई थी।
अन्य साइट भी दे रही हैं सुविधा
इस तरह के अपडेट देने वाला ट्विटर इकलौता नहीं है। फेसबुक के नोटिफिकेशन सेक्शन में भी यह सुविधा है। यहां पर भी अपडेट के बारे में बड़े स्तर पर नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं। ऐसी ही सुविधा इंस्टाग्राम ने भी शुरू की है। हालांकि, ट्िवटर पर इसका फायदा यह है कि आपके अकाउंट पर क्या चल रहा है इससे आप अपडेट रहेंगे।
चाहें तो बंद कर सकेंगे नोटिफिकेशन
ट्विटर के मुताबिक अगर कोई यूजर इस नए नोटिफिकेशन को नहीं चाहता है, तो नोटिफिकेशन के आगे दिए एरो पर टैप करके ‘सी लेस ऑफन’ पर क्लिक कर सकते हैं। इस नई सुविधा के साथ ट्िवटर जल्द ही अपने नाइट मोड फीचर को डेस्कटॉप और लैपटॉप यूजर के लिए भी पेश करने वाला है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। पिछले साल यह नाइट मोड फीचर मोबाइल एप यूजर के लिए पेश किया गया था।