Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़taimur ali khan in soha ali khan baby shower

CUTE: बुआ सोहा के Baby Shower में छाया तैमूर, वायरल हुईं PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज कल अपना प्रेग्नेंसी पीरियड काफी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 19 Aug 2017 06:38 PM
हमें फॉलो करें

बुआ सोहा को देखते हुए भतीजा तैमूर अली खान

1 / 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज कल अपना प्रेग्नेंसी पीरियड काफी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सोहा भाई सैफ अली खान के बर्थडे पर बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते नजर आई थीं और अब फाइनली सोहा का बेबी शॉवर भी हो गया है। सोहा के बेबी शॉवर पर सोहा के साथ-साथ उनकी भाभी करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और बाकी क्लोज फ्रेंड्स भी नजर आए।

वैसे तो इस इवेंट के दौरान कई हसीनाएं नजर आईं, लेकिन जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वो है सोहा और भतीजे तैमूर की क्यूट तस्वीर। दरअसल, सोहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और तैमूर की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में तैमूर, सोहा को बहुत ही क्यूटली देख रहा है।

 

 

Baby shower Girl power

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

Toilet एक प्रेम कथा पार्ट 2 की तैयारी शुरू, ट्विंकल ने लॉन्च किया फर्स्टलुक...देखें photo

जब पहली पत्नी सीमा से ओम पुरी बोले- एक गलत बात क्या निकल गई...

सोहा के बेबी शॉवर की तस्वीरें

2 / 2

सोहा ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे कई लाइक्स मिले हैं। सोहा के बेबी शॉवर के करीना, करिश्मा के साथ नेहा धूपिया, कोंकणा सेन शर्मा और सोहा की सहेलियां शामिल हुईं। वैसे एक बात तो साफ है कि सोहा भी भाभी करीना की तरह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं।

 

 

Blessed 💕🙏🏼😇 @nine_maternitywear

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

ऐप पर पढ़ें