36 की हुईं सनी लियोनी: हसबैंड डेनियल वेबर के साथ मनाया बर्थडे, PICS
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने 13 मई को अपना 36वां बर्थडे मनाया। सिख परिवार में जन्मीं लियोनी ने अपना बर्थडे हसबैंड के साथ बेहद सादगी से हसबैंड डेनियल वेबर के साथ मनाया। सनी ने बर्थडे सेलेब्रेशन...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने 13 मई को अपना 36वां बर्थडे मनाया। सिख परिवार में जन्मीं लियोनी ने अपना बर्थडे हसबैंड के साथ बेहद सादगी से हसबैंड डेनियल वेबर के साथ मनाया। सनी ने बर्थडे सेलेब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वो 2011 में डेनियल वेबर के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी।
सनी लियोनी के नाम से मशहूर अदाकारा का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। बता दें कि सनी लियोनी ने फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2011 में रियलटी शो 'बिग बॉस 5' में हिस्सा लेने वाली सनी को फिल्ममेकर महेश भट्ट बिग बॉस के घर के अंदर ही फिल्म का ऑफर दे दिया था।
'जैकपॉट', 'एक पहेली लीला', 'मस्तीजादे' फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने वाली सनी कई फिल्मों में खास भूमिका भी निभा चुकी हैं। शाहरुख खान की 'रईस', जॉन अब्राहम की 'शूट आउट एट वडाला' में उनके आइटम नंबर काफी मशहूर हुए।
हिंदी के अलावा सनी तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और कई वीडियो गीत में नजर आ चुकी हैं। साथ ही एमटीवी के रिएलटी शो स्पिल्टस्विला सीजन 7-8 की मेजबानी भी कर चुकी हैं।