बिग बी के साथ घटे 'कुली' हादसे के बारे में जानती थीं स्मिता पाटिल
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक स्मिता पाटिल का आज बर्थ डे है। 17 अक्टूबर 1955 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था।
दस साल किया फिल्मों में काम
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक स्मिता पाटिल का आज बर्थ डे है। 17 अक्टूबर 1955 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। स्मिता पाटिल ने भले ही फिल्मों में कम समय काम किया हो, लेकिन उन्होंने कम समय में ही खुद को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचा लिया था। 10 साल के फिल्मी करियर में वह कई बातों को लेकर चर्चा में रही हैं। खासतौर से राज बब्बर के साथ उनके संबंध आज भी चर्चा में हैं। स्मिता ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में ऐसी फिल्में की जो उनके और फिल्म के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। इनमें भूमिका, मंथन, मिर्च मसाला, अर्थ, मंडी, और निशांत जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। स्मिता पाटिल को 1985 में पद्मश्री मिला था।
स्मिता पाटिल और राज बब्बर के रिश्तों की खूब चर्चा रही है। शादीशुदा होने के बाद भी राज बब्बर स्मिता से शादी करना चाहते थे। यह बात जब उन्होंने घर पर बोली तो राज बब्बर के माता-पिता इससे राजी नहीं थे और उन्होंने स्मिता और रघर में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन रखा। राज बब्बर को प्यार के आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और उन्होंने स्मिता पाटिल के लिए घर छोड़ दिया।
आगे की स्लाइड में जानें कैसे पता चला था स्मिता को इस हादसे के बारे में...
OMG! केआरके रणवीर के करैक्टर पर उठाई उंगली, कहा खिलजी की तरह बायसेक्शुअल है...
केआरके ने विराट को बताया युवी-रैना का गुनहगार, फैन्स ने ऐसे लगाई क्लास कि...
नमक हलाल में किया था साथ काम
राज बब्बर के पहली शादी से दो बच्चे थे। घर छोड़ने के कुछ समय बाद ही 1986 में राज बब्बर ने स्मिता से शादी कर ली। लेकिन यह दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रह सके और बच्चे को जन्म देते समय स्मिता का निधन हो गया। स्मिता ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में खूब नाम कमाया। इतना ही नहीं उन्होंने सदी के महानायक बिग बी के साथ भी फिल्मों में काम किया। फिल्म 'नमाक हलाल' में स्मिता और बिग बी ने स्क्रीन शेयर की थी। और इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में की। और दोनों आपस में अच्छे दोस्त बन गए।
एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान उनके साथ होने वाले हादसे के बारे में स्मिता को पहले ही पता चल गया था और उन्होंने मुझे रात को दो बजे ही इस बात के बारे में बता दिया था। दरअसल, शूटिंग के दौरान रात के दो बजे अमिताभ के होटल में स्मिता ने फोन करके बिग बी को जानकारी दी थी कि उन्होंने एक सपना देखा है, जिसमें उनके साथ हादसा होते देखा है। और अगले दिन ही अमिताभ के साथ यह हादसा हो गया।