Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़prabhas Birthday interesting facts about baahubali

B'DAY SPL: 'बाहुबली' के लिए डेली 40 अंडे खाते थे प्रभास

इंडियन सिनेमा के बाहुबली यानि की प्रभास 38 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1979 को मद्रास (तमिलनाडु) में हुआ था।

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीMon, 23 Oct 2017 09:02 AM
हमें फॉलो करें

बाहुबली के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया

1 / 6

इंडियन सिनेमा के बाहुबली यानि की प्रभास 38 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1979 को मद्रास (तमिलनाडु) में हुआ था। फिल्म बाहुबली में तो आपने प्रभास का रफ एंड लुक देखा होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि वो हमेशा से ऐसे नहीं थे। जी हां, इस फिल्म के लिए प्रभास ने खासतौर पर अपना वजन बढ़ाया था और करीब 30 किलो वेट गेन किया था। इससे पहले वो काफी दुबले-पुतले थे। अगर उनकी पहले और अब की तस्वीरों पर नजर डाला जाए तो पता चलता है कि वो कितने बदल चुके हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाएंगे बाहुबली प्रभास की ऐसी ही कुछ रेयर फोटोज और साथ ही बताएंगे उनकी 

लाइफ से जुड़़े कुछ इंट्रस्टिंग फैक्ट्स।

1. फिल्म बाहुबली की वजह से प्रभास ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अब तक 6000 शादी के रिश्ते ठुकरा चुके हैं।

2. प्रभास और बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की ये साथ में तीसरी फिल्म थी। साल 2005 में दोनों ने 'छत्रपति‍' में साथ काम किया था। हालांकि इस फिल्म को बाहुबली जैसी सक्सेस नहीं मिली थी।

आगे पढ़िेए बाहुबली प्रभास के शर्मीले अंदाज के बारे में...

एक दिन में खाए 40 अंडे

2 / 6

3. प्रभास एक बार में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं और उनकी हर मूवी का शूट लगभग 600 दिन चलता है। चौंका देने वाली बात तो ये है कि बाहुबली का शूट तो 5 साल चला था। मतलब प्रभास ने तीन साल तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की थी।

4. प्रभास के पिता डायरेक्टर यू सूर्यनारायण राजू हैं और वो तेलुगु एक्टर उप्नापति कृष्णम राजू के भतीजे हैं। 

5. बाहुबली के लिए प्रभास ने बहुत मेहनत की। उनके लिए इसका वर्कआउट शेड्यूल बहुत ही कठिन रहा। वजन बढ़ाने के लिए उन्हें एक दिन में 40 अंडे खाने पड़ते थे। 

बाहुबली के लिए ठुकराया 200 करोड़ का ऑफर

3 / 6

6. बाहुबली के शूट के दौरान प्रभास ने करीब 200 करोड़ का एक ऑफर ठुकरा दिया था। ऐसा सिर्फ इसलिए कि फिल्म पर दूसरे काम कोई असर न दिखे। शूट के दौरान उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में भी ठुकराईं थीं।

7. प्रभास अपनी रियल लाइफ में कितने ही बिजी क्यों न हों पर वो किताबें पढ़ने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। उनकी अपनी मिनी लाइब्रेरी है जिसमें शानदार किताबों का कलेक्शन बताया जाता है।

8. प्रभास काफी शर्मीले है। वह ज्यादा बात नहीं करते। बाहुबली के प्रमोशन के दौरान उनका यह अंदाज सभी ने देखा था।

23 साल की लड़की से हो सकती है शादी

4 / 6

10. पढ़ने के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी प्रभास को बेहद इंट्रेस्ट है। जिम में वर्कआउट करना और घर में बने बॉलीबॉल कोर्ट में खेलना वह बेहद पसंद करते हैं।

11. प्रभास के घर में एक बगीचा है जिसमें कई पक्षियों के लिए खुले पिंजरे लगे हैं। पक्षी अपनी मर्जी से उड़ान भरते हैं और वापस भी आ जाते हैं।

12. प्रभास की शादी फिल्म बाहुबली 2 के रिलीज के बाद होने वाली थी। बताया जाता है कि उनकी मंगेतर 23 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट हैं और यह रिश्ता दोनों के घर वालों ने तय किया है।

13. प्रभास की 'बाहुबली ' 250 करोड़ रुपये के बजट से बनी थी। पूरे बजट का 10 प्रतिशत यानी 24 करोड़ रुपये सिर्फ प्रभास को दिया गया था। जिसमें से प्रभास ने रोल के लिए बॉडी बनाने में जिम पर 1.5 करोड़  रुपये खर्च कर दिए थे।

14. प्रभास ऐसे पहले साउथ इंडियन एक्टर हैं, जिनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद (बैंकाक) में लगाया गया है।

आगे पढ़िए किस बॉलीवुड डायरेक्टर के फैन हैं प्रभास, जिनकी फिल्में उन्होंने करीब 20 बार देखी हैं....

अब तक सिर्फ 20 फिल्में की हैं

5 / 6

15. अपने 16 साल के एक्टिंग करियर में प्रभास ने बस 20 फिल्में की हैं। वो साल में एक या दो फिल्म ही करते हैं। उनकी 21 वीं फिल्म होगी साहो जो अगले साल रिलीज होगी।

16. प्रभास को राजकुमार हिरानी की फिल्में बेहद पसंद हैं, लेकिन 'पीके' उन्हें पसंद नहीं आई। वो कहते हैं, 'मैंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और '3 इंडियट्स' 20 बार देखी हैं, लेकिन मुझे 'पीके' पसंद नहीं आई।

17. बॉलीवुड में उन्हें शाहरुख खान और सलमान पसंद हैं तो हॉलीवुड में रॉबर्ट डीनीरो उनके फेवरेट एक्टर हैं।

फिल्म एक्शन जैक्शन में किया था कैमियो

6 / 6

18. प्रभास के पास इंजीनियरिंग की डिग्री हैं। वो कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनकी तमन्ना बिजनेसमैन बनने की थी।

19. प्रभास ने बॉलीवुड में प्रभु देवा की फिल्म 'एक्शन जैक्शन' में कैमियो किया था।

20. फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले प्रभास खुद को आक्रामक मानते थे। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में आने के बाद वो शांत हुए हैं।

21. प्रभास का पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पालापाटि है।

ऐप पर पढ़ें