मानुषी का मैजिक: क्या आपने देखा है मिस वर्ल्ड का ये डांसिंग Video
'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीत चुकी मानुषी छिल्लर अब सुर्खियों में आ चुकी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के थीम म्यूजिक पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
मानुषी का वायरल वीडियो
'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीत चुकी मानुषी छिल्लर अब सुर्खियों में आ चुकी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के थीम म्यूजिक पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। क्योंकि, वो क्लासिकल कुचीपुड़ी डांस कर रही हैं।
Exclusive: डांसिंग की शौकीन हैं मिस वर्ल्ड मानुषी, कॉमेडी मूवीज है पसंद
बात कम, काम ज्यादा...
मानुषी की कुछ अनदेखी तस्वीरें
मानुषी के विनर बनने के बाद उनकी डांस गुरू कौशल्या रेड्डी ने उनके बारे में कई बाते शेयर की उन्होंने बताया- वो कम बोलती है, पर काम सबसे ज्यादा करती है। मानुषी ने गुरु राधा राजा रेड्डी से कुचिपुड़ी नृत्य का प्रशिक्षण लिया। वह दूसरी लड़कियों से इस मामले में अलग थी, नृत्य की कक्षा में सिर्फ कला पर ही ध्यान देती थी।
गर्व: हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद भारत को दिलाया मिस वर्ल्ड का ताज
कौशल्या जी कहती हैं, हमारे संस्थान में आनेवाली शिष्याएं अलग-अलग कारणों से नृत्य सीखती हैं। ऐसी कम होती हैं, जो संजीदगी से कला के क्षेत्र में आगे जाने की सोचती हैं। मानुषी में वो बात थी। संस्थान के नृत्य उत्सवों में वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करती थी। शुरू से वो महत्वाकांक्षी थी। जब वह मिस इंडिया बनी, मुझे पता था कि वो इससे आगे जाएगी। वो गो गेटर है। जो चाहे हासिल करके रहती है। आज हमारे संस्थान के लिए बहुत खुशी का उत्सव है, गर्व हो रहा है। हमारी बेटी ने देश का मान बढ़ाया।
आगे देखिए Miss World 2017 मानुषी छिल्लर का डांसिंग वीडियो...
Miss World 2017: इस सवाल का जवाब देकर विश्व सुंदरी बनीं मानुषी छिल्लर