Hindi NewsEntertainment NewsManushi Chhillar won miss world 2017

PROUD MOMENT: भारत की मानुषी छिल्लर के सिर सजा 'मिस वर्ल्ड' का ताज

भारत की मानुषी छिल्लर ने आज मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय सुंदरी के सिर यह ताज सजा है। चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्लड प्रतियोगिता में मानुषी ने खिताब अपने...

PROUD MOMENT: भारत की मानुषी छिल्लर के सिर सजा 'मिस वर्ल्ड' का ताज
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 18 Nov 2017 09:11 PM
हमें फॉलो करें

भारत की मानुषी छिल्लर ने आज मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय सुंदरी के सिर यह ताज सजा है। चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्लड प्रतियोगिता में मानुषी ने खिताब अपने नाम किया। हरियाणा में पैदा हुईं 20 साल की मानुषी मेडिकल छात्रा हैं। इस साल मई में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था।

मानुषी इंग्लैंड, फ्रांस, कीनिया और मैक्सिको की प्रतिभागियों के साथ आखिरी पांच दावेदारों में शामिल हुईं।
      
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं। वर्ष 1999 में यह खिताब भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी के नाम हुआ था।

साल 1997 में डायना हेडन और 1994 में ऐश्वर्या मिस वर्लड बनीं थी। मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय सुंदरी रीटा फारिया हैं जिन्होंने 1966 में यह खिताब अपने नाम किया था।   

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें