SHOCK! कितना बदल गया है फिल्म 'गदर' का ये बच्चा, कर रहा है फिर वापसी..
बेहतरीन फिल्मों में से एक 'गदर' आज भी लोगों की फेवरिट फिल्मों में से एक है। सनी देओल और अमीषा पटेल की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म में बच्चे का किरदार निभा रहे जीत की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था।
जीनियस फिल्म में आएंगे नजर
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'गदर' आज भी लोगों की फेवरिट फिल्मों में से एक है। सनी देओल और अमीषा पटेल की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म में बच्चे का किरदार निभा रहे जीत की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। साल 2001 में आई फिल्म गदर को करीब 17 साल हो गए हैं। और इतने सालों में फिल्म में दिखने वाले किरदार भी काफी बदल गए हैं। अगर बात की जाए जीत की तो आप अब उन्हें देखकर पहचना नहीं पाएंगे कि यह वहीं जीत है, जिन्होंने फिल्म गदर में एक छोटे से क्यूट सरदार बच्चे का किरदार निभाया था। जीत का असली नाम है उत्कर्ष। जो कि बहुत जल्द फिर से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि उत्कर्ष फिल्म 'जीनियस' से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि गदर फिल्म के ही निर्देशक अनिल शर्मा ही इस फिल्म को बना रहे हैं। अनिल उत्कर्ष के पिता हैं।
GOOD NEWS! 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी एक बार फिर बनी नानी, ईशा देओल के घर आई नन्हीं परी
B'DAY SPL: 'बाहुबली' के लिए डेली 40 अंडे खाते थे प्रभास, पांच साल तक चली फिल्म की शूटिंग...जानें ऐसे ही दिलचस्प फैक्ट्स
फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा के लिए फिल्म 'गदर-एक प्रेमकथा' मील का पत्थर साबित हुई। इतना ही नहीं अनिल ने फिल्म 'अपने' के दौरान धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल का एक साथ सेल्यूलाइड के पर्दे पर देखने का ख्वाब पूरा किया। और इस बार अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च करने के लिए 'जीनियस' बना रहे हैं। 'जीनियस' एक एक्शन रोमांटिक लव स्टोरी बेस्ड हाईटेक फिल्म है। जिसकी शूटिंग इन दिनों देहरादून में चल रही है, जहां सेट पर निर्देशक अनिल शर्मा से लाइव हिन्दुस्तान ने बात की। आइए डालते हैं बातचीत के अंश पर एक नजर-
यूएस से ली है ट्रेनिंग
'जीनियस' आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण फिल्म है?
बहुत ज्यादा। इस फिल्म में मुझे अपना निर्देशकीय कौशल साबित करना है। ये मेरी अग्नि परीक्षा है। हर कोई जानना चाहता है कि जीनियस क्यों खास है। और इसके लिए मुझे पूरी मेहनत करनी होगी।
धर्मेन्द्र और सनी के साथ आपकी गज़ब की कैमेस्ट्री रही है। क्या वैसी ही कैमेस्ट्री उत्कर्ष के साथ भी है?
जब मैंने पहली बार गदर में उत्कर्ष का स्क्रीन टेस्ट लिया तभी उसकी अभिनय क्षमता को भांप गया था। उसमें अच्छे अभिनेता की भरपूर संभावना है। आपको ये कैमेस्ट्री जल्द नजर आएगी।
जीनियस में लंबे अर्से बाद लेखन किया है, इसकी वजह?
पहली फिल्म 'श्रद्धांजलि' से 'हुकूमत' तक मैंने लेखन किया। व्यस्तता बढ़ने पर लेखन से दूर हुआ। पर, जीनियस के विषय ने प्रेरित किया। यह नए जमाने का टॉपिक है, जिस पर काफी रिसर्च की गई है। कहानी और स्क्रिप्ट फाइनल करने में तीन साल लगे। मेरे साथ सुनील सिरवैया और अमजद अली जैसे होनहार लेखक जुड़े हैं। यह फिल्म लेखन के हिसाब से भी चुनौती थी।
जीनियस की कहानी क्या है। इसे किस जॉनर की फिल्म कहा जा सकता है?
जीनियस की कहानी के बारे में बात करने का यह सही वक्त नहीं है। हां इतना कह पाऊंगा कि जीनियस का सार है दिल की लड़ाई दिमाग से...जो कई पड़ावों से गुजरती है।
नवाज भी हैं फिल्म का हिस्सा
जीनियस की कहानी क्या है। इसे किस जॉनर की फिल्म कहा जा सकता है?
जीनियस की कहानी के बारे में बात करने का यह सही वक्त नहीं है। हां इतना कह पाऊंगा कि जीनियस का सार है दिल की लड़ाई दिमाग से...जो कई पड़ावों से गुजरती है।
उत्कर्ष के रोल मॉडल और विशेषता के बारे में आपका क्या कहना है?
उत्कर्ष ने यूएस में एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन में 4 साल की ट्रेनिंग ली। वह अपना रोल मॉडल दिलीप कुमार साहब को मानते हैं।
आपकी हीरोइन फिल्म का अहम हिस्सा होती हैं, उनकी मौजूदगी को लोग सालों-साल याद रखते हैं। जीनियस में कौन हैं?
मैंने शिखा स्वरूप (तहलका), अमीषा पटेल (गदर), प्रियंका चोपड़ा (द हीरो), दिव्या खोसला (अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों), उर्वशी रौतेला (सिंह साब-द ग्रेट) को ब्रेक दिया है और फिल्म इंडस्ट्री ने भी उन्हें स्वीकारा। जीनियस में इशिता को लिया गया है।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। मूवी में उन्हें कितना महत्वपूर्ण किरदार दिया गया है?
नवाज़ का रोल काफी सशक्त है। लोग उनके परफॉरमेंस को याद रखेंगे।
आपकी कई फिल्मों का संगीत खास होता है। 'जीनियस' में भी क्या ऐसा है?
जीनियस का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। संगीत मीठा और जुबां पर चढ़ने वाला है। हिमेश के साथ गीतकार मनोज मुंतिसर ने उम्दा गीत तैयार किए हैं। जो सिच्युएशन के हिसाब से हैं।