Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Film actress geeta kapoor admit in hospital son raja kapoor has left her

दर्दनाक कहानी:गुजरे जमाने की एक्ट्रेस गीता अस्पताल में भर्ती,बेटा फरार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रह चुकी गीता कपूर की दर्दनाक कहानी सामने आई है। गीता कपूर का पेशे से कोरियोग्राफर बेटा राजा कपूर अपनी 58 साल की मां को अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया।

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 28 May 2017 02:20 PM
हमें फॉलो करें

दर्दनाक कहानी: गुजरे जमाने की एक्ट्रेस गीता अस्पताल में भर्ती, बेटा फरार

1 / 2

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रह चुकी गीता कपूर की दर्दनाक कहानी सामने आई है। गीता कपूर का पेशे से कोरियोग्राफर बेटा राजा कपूर अपनी 58 साल की मां को अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया। गीता कपूर फ़िल्मी दुनिया में मां का भी किरदार निभा चुकी हैं।

पिछले 1 महीने से बेटे का इंतजार कर रही है मां

गीता कपूर की पिछले महीने तबियत खराब हो गई थी। गीता के बेटे राजा कपूर ने उन्हें एक निजी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगा कर 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कर दिया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद राजा वापस नहीं आया। जिस घर में राजा कपूर रहा था वह उस घर को भी छोड़कर जा चुका है।

'पाकीज़ा' और 'रज़िया सुल्तान' में काम कर चुकी हैं गीता

बीते जमाने की अदाकारा गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है। गीता की चर्चित फिल्म पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान रही हैं। गीता ने बताया कि वो पाकीज़ा में राजकुमार की दूसरी बीवी के किरदार में थीं। 

आगे की स्लाइड में, अब कैसी है तबियत...

दर्दनाक कहानी: गुजरे जमाने की एक्ट्रेस गीता अस्पताल में भर्ती, बेटा फरार

2 / 2

अस्पताल की तरफ से कहा जा रहा है कि अब गीता की तबियत में सुधार है। अस्पताल का लाखो का बिल बन चुका है। गीता अब ठीक हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई डिस्चार्ज करवाने के लिए नही आया। अस्पताल गीता के लिए किसी ओल्डएज होम की तलाश कर रहा है।

गीता के बारे में इंडस्ट्री के जिन लोगों को जानकारी मिल रही है वो उनके बेटे राजा से अपील कर रहे हैं कि वो अपनी मां को अस्पताल से लेकर जाए। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने 2 मई ही पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी थी। कार्रवाई ना करने पर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

 

ऐप पर पढ़ें