Hindi NewsEntertainment Newsexclusive interview of manushi chillar mentor Rita Gangwani with live hindustan

Exclusive: डांसिंग की शौकीन हैं मिस वर्ल्ड मानुषी, कॉमेडी मूवीज पसंद

20 साल की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। चीन के सान्या में आयोजित की गई ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड रही हैं।

सुष्मिता और मदन, नई दिल्लीSun, 19 Nov 2017 12:12 PM
हमें फॉलो करें

मानुषी के मिस वर्ल्ड जीतते ही इमोशनल हुईं उनकी मेंटर, याद आया वो भावुक पल

1 / 6

20 साल की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। चीन के सान्या में आयोजित की गई ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड रही हैं।

मानुषी छिल्लर को ट्रेनिंग दे रहीं ले. रीता गंगवानी से livehindustan.com ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। बातचीत की शुरुआत करते ही उनका गला रूंध गया। फिर खुद को कुछ संभाला और बोलीं मानुषी की उपलब्धि ने मुझे गर्व से भर दिया है। मुझे विश्वास था कि मानुषी जरूर भारत का नाम रौशन करेगी। पढ़ें लाइव हिन्दुस्तान के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत: 

देखें मानुषी के सफर की कुछ अनदेखी तस्वीरें

सवाल- मानुषी छिल्लर की जीत पर कैसा लग रहा है?

जवाब- मुझे कुछ देर पहले ही मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड 2017 बनने का पता चला। 17 साल बाद देश को इतना खूबसूरत तोहफा मिला है। मुझे ​विश्वास नहीं हो रहा है। दिल की धड़कनें पूरी तरह से रुकी हुई हैं।

ट्रेनिंग किस तरह से दी

2 / 6

रीता ने बताया कि वह फरवरी या मार्च में आई थीं। इससे पहले इससे पहले फेमिना मिस इंडिया 2014 की विनर रहीं कोयल राणा को भी ट्रेन किया। बाद में उन्हीं के रिफ्रेंस से मानुषी आई थीं। 

रीता गंगवानी ने कहा, मानुषी शुरुआत से ही काफी फोकस थीं। फरवरी से लेकर अक्टूबर तक मैंने उन्हें ट्रेन किया। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया आॅ​डीशन जीता और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

मिस वर्ल्ड मानुषी के पॉजिटिव प्वाइंट्स

3 / 6

जीवन में कुछ भी बनने के लिए तीन चीजें बहुत जरूरी होती हैं। ये तीन चीजें फोकस, डिटरमिनेशन और ​अनुशासन हैं। मानुषी को हमेशा जिस समय आने के लिए बोला गया, वह उस समय पहुंची। उन्होंने खुद में नेगेटिव एनर्जी नहीं आने दी। 

सवाल- घर वालों का कितना सपोर्ट था

जवाब- मानुषी के करियर को लेकर घर वालों ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। वे शनिवार और रविवार को दिल्ली आती थीं। उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। मिस इंडिया के बाद ब्रे​क लिया और अब थोड़ा और ब्रेक लेना पड़ेगा। वे पढ़ाई में ब्रिलियंट स्टूडेंट थी। 

डॉक्टर या फिर मॉडलिंग, आगे क्या बनना चाहेंगी मानुषी

4 / 6

मानुषी का मुख्य फोकस हार्ट सर्जन ही था। मिस वर्ल्ड 2017 खिताब जीतने के बाद भी उनका मुख्य फोकस हार्ट सर्जन ही रहेगा। 

सवाल- उनकी विलपावर कैसी थी?

जवाब- उन्होंने कभी कभी ही मीठा खाया। उनकी विलपावर काफी स्ट्रांग थी। जब भी वे एक बार सोच लेती थीं कि नहीं खाना है तो नहीं खाया। वे डाइट का पूरा ध्यान रखती थीं। 

सवाल- रोजाना कितने घंटे वर्कआउट करती थीं?

जवाब- मानुषी अपनी हेल्थ को लेकर काफी फिक्रमंद हैं। वे रोजाना कम से कम एक घंटे तक वर्कआउट करती ही थीं। इतने बिजी शेड्यूल से समय निकालना बड़ी बात है। 
 

रिलैक्स होने के लिए क्या करती थीं

5 / 6

उन्हें डांसिंग का बहुत शौक है। खाली समय में किताबे पढ़ने का शौक है। इससे ही वे रिलैक्स होती थीं। वह पहले दिन से ही काफी फोकस्ड थीं। उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि मिस वर्ल्ड बनना है।

सवाल- क्या कभी मायूस हुईं

जवाब- वे मायूस तो कभी भी नहीं हुईं। शुरुआती समय में उन्हें अपने दांतों पर काम करना पड़ा। हालांकि, उन्हें शुरू में बोलने में शाई फील होता था लेकिन धीरे धीरे वह खुलकर बोलने लगीं। ​पसंदीदा फिल्मों के बारे में रीता गंगवानी ने बताया कि मानुषी को हंसने हंसाने वाली फिल्में अधिक पसंद है।

भावुक पल

मानुषी की मेंटर रीता के लिए सबसे ज्यादा भावुक पल वो था जब मानुषी ने जाने से पहले उन्हें फोन करके एयरपोर्ट पर बुलाया था। मानुषी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जानें से पहले अपनी मेंटर का आर्शीवाद लेना चाहती थीं, लेकिन रीता वहां जा नहीं पाई क्योंकि भीड़ में उन्हें दिक्त होती है।

हालांकि उन्होंने फोन से ही रीता को अपना आर्शीवाद दे दिया था। रीता के लिए ये काफी भावुक पल था क्योंति वो इस बात से काफी इमोशनल हो गई थीं कि उनकी स्टूडेंट उनकी इतनी रिस्पेक्ट करती हैं। 

हरियाणा की लड़कियों के लिए रोल मॉडल

6 / 6

हरियाणा की मानुषी के मिस वर्ल्ड जीतने के बाद बाकी लड़कियों को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि जब मानुषी जैसी लड़की अपनी डॉक्टर की पढ़ाई के साथ-साथ इतनी मेहनत कर सकती हैं तो बाकी लड़कियां भी कर सकती हैं। मानुषी बहुत ही बड़ा एक्साम्पल हैं कि कोई अगर शिद्दत से चाहे तो हर मुश्किल काम को पूरा कर सकता है।  

पेरेंट्स करते थे फुल सपोर्ट

रीता ने बताया कि मानुषी के पेरेंट्स उन्हें खूब सपोर्ट किया करते थे। मिस वर्ल्ड बनने में काफी अमाउंट खर्च होता है क्योंकि आपको ड्रेस लेनी होती है, हेयर स्टाइल करना होता है और भी कई चीजें, लेकिन मानुषी के पेरेंट्स ने कभी भी उन्हें कभी भी किसी चीज की कमि नहीं होने दी। वो हर समय मानुषी के साथ थे।

गुरूमंत्र

रीता से जब पूछा गया कि उन्होंने मानुषी को मिस वर्लड जीतने से पहले क्या मूल मंत्र दिया था तो उन्होंने कहा कि मैंने मानुषी को सिर्फ यही कहा था कि हमेशा जमीन से जु़डे रहना। आप कितने भी बड़े हो जाओ, कभी भी हाई लेवल पर पहुंच जाओ, लेकिन हमेशा जमीन से जुड़े रहना क्योंकि यही हर सक्सेसफुल इंसान की पहचान होती हैं।
 

ऐप पर पढ़ें