Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Benafsha falling in love with priyank sharma

बेनाफ्शा को सताया घर से बाहर होने का डर, तो आधी रात में प्रियांक को...

बिग बॉस के घर में हाल ही में सभी कंटेस्टेंट्स ने पूल पार्टी एंजॉय की। इसदौरान बे

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 18 Nov 2017 04:34 PM
हमें फॉलो करें

प्रियांक-बेनाफ्शा

1 / 2

बिग बॉस के घर में हाल ही में सभी कंटेस्टेंट्स ने पूल पार्टी एंजॉय की। इसदौरान बेनाफ्शा, हिना और बंदगी ने अपने बिकिनी अवतार से सबको अपना दीवाना भी बनाया। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद ही किसी ने कुछ सोचा होगा। दरअसल, हाल ही में आए एपिसोड में बेनाफ्शा, प्रियांक को ये कन्विंस करने में लगी रहती हैं कि वो ये बात मान लें कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है।

बता दें कि इस बार हिना, सपना और बेनाफ्शा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेंट हैं। हिना और सपना की तो अच्छी फैन फॉलोइंग हैं तो इससे बेनाफ्शा का घर से बाहर होना के ज्यादा चांस है। बेनाफ्शा खुद ये मानकर चल रही हैं कि वो इस बार घर से बाहर हो सकती हैं। प्रियांक भी उनके घर से बाहर जाने को लेकर टेंशन में हैं, लेकिन इसकी पीछे क्या वजह है ये तो शायद वही जानते हैं, लेकिन बेनाफ्शा तो बार-बार प्रियांक को ये एक्सेप्ट कराने में लगी हुई हैं कि उनके मन में जो भी है वो उसे बिंदास करे। 

इलियाना के हाथ लगी ये बायोपिक, परिणीति हो गईं रेस से बाहर

What: यौन शोषण पर राधिका आप्टे का नया खुलासा, इस वजह से कास्टिंग काउच....

बेनाफ्शा ने तो ये भी कह दिया कि प्रियांक उनके लिए उनके बॉयफ्रेंड वरुण से भी ज्यादा मायने रखते है। नीचे आप बेनाफ्शा और प्रियांक के बीच हुई इस बातचीत को देख सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

आगे की स्लाइड में पढ़ें प्रियांक की एक्स गर्लफ्रेंड बोलीं-उसे हर शो में लड़की...

प्रियांक-दिव्या

2 / 2

बिग बॉस के इस सीजन के कंटेस्टेंट प्रियांक काफी सुर्खियों में हैं। कभी किसी के बारे में प्रियांक गलत बोलते हैं तो कभी किसी के साथ हाथापाई। अब हाल ही में वो अपने और बेनाफ्शा के रिश्ते को लेकर सुर्खियो में हैं। जिसके बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं दिव्या ने प्रियांक को लेकर कहा कि उन्हें हर शो में एक लड़की चाहिए होती है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए दिव्या ने कहा कि मैं उस प्रियांक को जानती थी जो जेन्युअन थे। उनकी फीलिंग्स दिखावटी नहीं थी, लेकिन अब वो ऐसे नहीं हैं। प्रियांक से ब्रेकअप कर चुकी दिव्या का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि प्रियांक सच्चे हैं। मैं अब पूरी तरह उनसे अलग हो चुकी हूं। जो वो बिग बॉस में बेनाफ्शा के साथ कर रहा है, वही वो स्पलिट्सविला में मेरे साथ करता था। उसे हर शो पर लड़की चाहिए। 

WHY: टाइगर तो इस फिल्म की कहानी तक सुनने को तैयार नहीं थे

मुश्किल में 'पद्मावती': सेंसर बोर्ड हुआ फिल्ममेकर्स से नाराज, इस बात पर भड़का

बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियांक ने कहा था कि वो अभी भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड निकिता नागपाल को डेट कर रहे हैं। उन दोनों का रिश्ता 10 साल पुराना है।

ऐप पर पढ़ें