Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़anushka sharma uploaded a photo on social media visiting srilanka with indian team not with virat

OMG! अनुष्का ने शेयर की photo, सिर्फ विराट के साथ नहीं बल्कि...

विराट-अनुष्का इन दिनों श्रीलंका में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीSun, 20 Aug 2017 10:46 AM
हमें फॉलो करें

विराट के नहीं बल्कि टीम के साथ घूम रही हैं अनुष्का

1 / 3

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिश्तों के चर्चे इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में टेस्ट सीरीज में तीनों मैचों पर कब्जा करने के बाद भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका में मस्ती करती नजर आ रही है। श्रीलंका का सुपड़ा साफ करने के बाद विराट भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। और ऐसे में उनकी खुशी को दोगुना करने अनुष्का भी श्रीलंका पहुंच गई हैं। विराट और अनुष्का इन दिनों श्रीलंका में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में अनुष्का के बैकग्राउंड में बहुत सारे हाथी दिख रहे हैं। और फोटो के साथ कैप्शन देते हुए अनुष्का ने लिखा है कि, 'हाथियों के साथ बिताया दिन अच्छा बितता है।'
 

SHOCK: परिणीति-रणवीर का ड्रीम, एक साथ बाथटब में...

WHAT! प्रियंका ने तिरंगे जैसा लिया स्कार्फ तो लोगों ने किया TROLL

 

 

A day spent with elephants ... is a day spent well ! 🐘💜

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

आगे की स्लाइड में देखें राहणे ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो...

अजिन्कया राहणे ने भी शेयर की फोटो

2 / 3

अनुष्का की इस फोटो के बाद विरुष्का फैंस को लग रहा था कि अनुष्का श्रीलंका में विराट के साथ घूम रही हैं। लेकिन भारतीय टीम के अजिन्कया राहणे ने फैंस की इस बात को गलत साबित कर दिया। अजिन्कया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वैसा ही फोटो अपलोड की, जैसी अनुष्का ने की थी। अनुष्का के एक घंटे बाद अपलोड की गई इस फोटो में उसी बैकग्राउंड में बहुत सारे हाथी दिख रहे हैं। साथ ही राहणे ने कैप्शन में लिखा कि, 'पिन्नावाला एलिफेंट ऑर्फनज में दिन अच्छा बिता।' फोटो को देखकर साफ पता लग रहा है कि अनुष्का श्रीलंका में सिर्फ विराट के साथ ही नहीं घूम रहीं, बल्कि पूरी टीम के साथ श्रीलकां की सैर करती नजर आ रही हैं। 

 

 

Day well spent at the pinnnawala elephant orphanage. 🐘🐘

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) on

 

विराट-अनुष्का के साथ टीम के नए कोच रवि शास्त्री भी घूमते नजर आ रहे हैं

3 / 3

बता दें कि बीते दिनों विराट-अनुष्का की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इसमें अनुष्का-विराट के साथ टीम के नए कोच रवि शास्त्री और श्रीलंकाई फैंस नजर आ रहे थे। फोटो अनुष्का या विराट में से किसी ने भी शेयर नहीं की थी। बल्कि इंस्टाग्राम पर विरुष्का फैन क्लब ने शेयर की थी। और साथ ही फैन क्लब ने इस बात का भी खुलासा किया था कि विराट अनुष्का को किस नाम से बुलाते हैं। विराट-अनुष्का के मुताबिक विराट अनुष्का को 'नुष्की' नाम से बुलाते हैं। 

 

ऐप पर पढ़ें