Hindi NewsEntertainment NewsAnushka sharma and Virat kohli selfi with doctor jewel gamadia

PHOTOS: एक ही डॉक्टर के साथ नजर आए विराट-अनुष्का, जानें क्या है राज

विराट और अनुष्का एक ही डॉक्टर से इलाज करते हैं। यह बात तब पता चली जब डॉक्टर ज्वेल गमाडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट और अनुष्का के साथ फोटो शेयर की।

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Wed, 25 Oct 2017 06:51 AM
हमें फॉलो करें

अनुष्का और विराट एक ही डॉक्टर से कराते हैं इलाज

1 / 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर कई बार एक साथ दिखे हैं। इस सिलसिले में इन दोनों के बारे में एक खास बात पता चली है। 

दरअसल विराट और अनुष्का एक ही डॉक्टर से इलाज करते हैं। यह बात तब पता चली जब डॉक्टर ज्वेल गमाडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट और अनुष्का के साथ फोटो शेयर की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट ने अनुष्का को डॉक्टर गमाडिया से इलाज कराने की सलाह दी थी।

GOOD NEWS! सलमान ने 2019 की ईद भी की अपने नाम, 'भारत' में आएंगे नजर

डॉक्टर गमाडिया ने कोहली के साथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा, एक अच्छे दोस्त होने के अलावा आप एक अच्छे और ज्ञानी इंसान भी हो। मैं कई ऐसे लोगों को जानता हूं जिन्होंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और बहुत से लोग सीखेंगे। भगवान की कृपा आप पर बनी रहे ज्वेल।

 

Glad could help

A post shared by dr.jewel gamadia (@dr.jewelgamadia) on

 

अगली स्लाइड में पढ़ें : कोहली के साथ डॉक्टर की स्पेशल सेल्फी। अनुष्का और विराट के साथ ही इन एक्ट्रेस का इलाज भी करते हैं डॉक्टर गमाडिया

गमाडिया हैं विराट और अनुष्का के डॉक्टर

2 / 2

गमाडिया ने विराट कोहली के साथ भी सेल्फी क्लिक की..

डॉक्टर गमाडिया अनुष्का और विराट के साथ ही कई और एक्ट्रैस का इलाज भी करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कटरीन कैफ और जैकलीन फर्नांडिस की फोटो भी शेयर की है। गमाडिया इनका भी इलाज करते हैं।

SHOCKING: शत्रुघ्न ने कादर खान को किया विश, एक गलती ने कर दिया ट्रोल

बता दें कि डॉक्टर गमाडिया के साथ अनुष्का और विराट कोहली की तस्वीर काफी वायरल हो गयी है। इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया है। इसके साथ ही अनुष्का के साथ वाली तस्वीर को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं विराट के साथ की तस्वीर को करीब 3 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

ऐप पर पढ़ें