बिग बी का इमोश्नल पोस्ट: विनोद खन्ना के लिए ये पोस्ट कर देगा आंखें नम
विनोद खन्ना की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनकी मौत से अमिताभ बच्चन को भी गहरा धक्का लगा है। विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी...
विनोद खन्ना की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनकी मौत से अमिताभ बच्चन को भी गहरा धक्का लगा है। विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं।
'हेरा-फेरी', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी सुपरहिट फिल्में में साथ काम करने वाले विनोद खन्ना के निधन से दुखी अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर एक कविता शेयर की है।
बिग बी ने विनोद खन्ना के साथ अपने 48 साल की दोस्ती के रिश्ते को याद करते हुए लिखा है, 'आदर और स्नेह, आज के दिन, जब 48 वर्ष? के संबंध को अग्नि की ज्वाला में भस्म होते देखा है, तो आपकी रचना का एक एक शब्द मानव जीवन के सत्य का अदभुत दर्पण है। यदि इजाजत हो तो इसे मैं अपने सोशल मीडिया के मंच पर प्रदर्शित करना चाहूँगा।'
इसके बाद उन्होंने प्रसून जोशी की कविता शेयर की है।
बता दें कि विनोद खन्ना के निधन के बाद शुक्रवार को अमिताभ बच्चन सबसे पहले अस्पताल पहुंचने वालो में से एक थे। अमिताभ 'सरकार 3' के प्रमोशन के सिलसिले में एक इंटरव्यू दे रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें विनोद खन्ना की मौत की खबर मिली वह इंटरव्यू को बीच में छोड़कर परिवार को सांत्वना देने के लिए सीधे अस्पताल पहुंचे।