Hindi NewsEntertainment News10 special things: know who is Miss World 2017 Manushi Chillar

10 खास बातें: जानिए कौन हैं Miss World 2017 मानुषी छिल्लर

हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर भारत की 17 साल का इंतजार खत्म किया। चीन के सान्या शहर एरेनम में रंगारंग आयोजन के दौरान मानुषी ने 107 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ताज

लाइव हिंदुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 19 Nov 2017 12:23 AM
हमें फॉलो करें

जानिए कौन हैं Miss World 2017 मानुषी छिल्लर

1 / 10

हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर भारत की 17 साल का इंतजार खत्म किया। चीन के सान्या शहर एरेनम में रंगारंग आयोजन के दौरान मानुषी ने 107 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम किया। 

दुनिया के 108 देशों के सुंदरियों को पछाड़कर मानुषी ने यह खिताब जीता। आत्मविश्वास और सहजता के जरिये मानुषी टॉप 40 से सीधे टॉप 15 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। इसके बाद टॉप 10 और टॉप 5 में उनकी जगह पक्की रही। अंतिम पांच में इंग्लैंड, फ्रांस, केन्या और मैक्सिको की प्रतिभागी थीं। अंतिम तीन में चयन के बाद उनका मिस वर्ल्ड बनना करीब-करीब तय हो गया था।  वहां इंडिया-इंडिया का शोर होने लगा था। खिताब जीतने का ऐलान होते ही मानुषी अपने आंसुओं को छिपा नहीं सकीं। अंतिम तीन की बाकी दो सुंदरियों ने उन्हें संभाला और वे एक-दूसरे के गले मिलीं। इंग्लैंड की मिस स्टीफनी हिल और मैक्सिको की मिस एंड्रिया मेजा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। तालियों की गड़गड़ाहट और इंडिया-इंडिया की गूंज के बीच 2016 की मिस वर्ल्ड विजेता प्यूर्टो रिको की स्टीफनी डेल वाल्ले ने उन्हें ताज पहनाया। मानुषी को प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस की सुंदरियों के साथ ब्यूटी विद द परपज अवार्ड भी नवाजा गया। 

यहां जानते हैं उनसे जुड़ी 10 बातें... 

1. मानुषी भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज पाने वालीं छठवीं सुंदरी हैं। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। हरियाणा में जन्मीं 20 साल की मानुषी मेडिकल छात्रा हैं और उनकी पढ़ाई सोनीपत और दिल्ली से हुई है। 

जानिए कौन हैं Miss World 2017 मानुषी छिल्लर

2 / 10

2. मिस वर्ल्ड की वेबसाइट पर मौजूद मानुषी के प्रोफाइल के अनुसार वह हृदय रोग सर्जन बनना चाहती हैं और ग्रामीण इलाकों में बहुत सारे गैर लाभकारी अस्पताल खोलना चाहती हैं।
 

जानिए कौन हैं Miss World 2017 मानुषी छिल्लर

3 / 10

3.  मानुषी प्रशिक्षित शास्त्रीय नत्यांग्ना हैं। उनको खेल-कूद में काफी दिलचस्पी है। स्केचिंग और पेटिंग भी उन्हें पसंद है।

जानिए कौन हैं Miss World 2017 मानुषी छिल्लर

4 / 10

4. वेबसासइट पर निजी जिंदगी का उनके मकसद के बारे में लिखा गया है, जब आप सपना देखना बंद कर देते हैं तो जीना बंद कर देते हैं और अपने सपनों में उड़ान भरने का हौसला खो देते हैं। खुद पर भरोसे की क्षमता आपकी जिंदगी को जीने लायक बनाती है।  

जानिए कौन हैं Miss World 2017 मानुषी छिल्लर

5 / 10

5.  मानुषी एक साल पहले तक कार्डियक सर्जन (दिल की डॉक्टर) की पढ़ाई कर रही थीं और अचानक पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में हाथ आजमाया और मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गईं। 

मानुषी से जुड़ी खास बातें

6 / 10

6. मानुषी के माता-पिता भी पेशे से डॉक्टर हैं। मानुषी की पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉम स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से हुई। 

मानुषी से जुड़ी खास बातें

7 / 10

7. मानुषी ने मई 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद ब्यूटी विद ए परपज प्रोजेक्ट के तहत उन्हें मासिक धर्म को लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने का जिम्मा मिला। उन्होंने इसे प्रोजेक्ट शक्ति नाम दिया और 20 गांवों की करीब पांच हजार महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाईं। 
 

मानुषी से जुड़ी खास बातें

8 / 10

8. मानुषी  ने इस साल मई में मिस इंडिया का खिताब जीता था। मानुषी इंग्लैंड, फ्रांस, कीनिया और मैक्सिको की प्रतिभागियों के साथ आखिरी पांच दावेदारों में शामिल थीं और टॉप 40 का ऐलान होने के बाद से उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मेडिकल स्टूडेंट मानुषी हेड टू हेड चैलेंज और ब्यूटी विद पर्पस सेगमेंट दोनों में अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं।

मानुषी से जुड़ी खास बातें

9 / 10

9. 21 साल की मेडिकल छात्रा मानुषी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए करियर का एक साल लगा दिया। आत्मविश्वास से भरी मानुषी ने फाइनल के ठीक पहले कहा था, ‘वैसे तो में मेडिकल छात्रा हूं, लेकिन मेरा कोई प्लान बी नहीं है। मैं अपनी जिंदगी में किसी बात का पछतावा नहीं करना चाहती, लिहाजा यह खिताब जीतना मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेरा हमेशा से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का लक्ष्य रहा है। यह मेरे परिवार और मेरे दोस्तों का भी सपना रहा है। जो भी परिणाम होगा, वह मेरे लिए काफी सीखने वाला रहेगा और मैं अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद लेना चाहती हूं। ’

मानुषी से जुड़ी खास बातें

10 / 10

10. मानुषी ने कहा कि वह 1966 में पहली भारतीय और पहली एशियाई मिस वर्ल्ड रीता फारिया की कहानी से बेहद प्रभावित रही हैं। रीता भी खिताब जीतने के वक्त मेडिकल की फाइनल इयर की छात्रा थीं। 
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की तरह बॉलीवुड में जाने के सवाल पर मानुषी ने इनकार नहीं किया। लेकिन उनका जवाब एकदम जुदा था। मानुषी ने कहा कि उनका मानना है कि मिस इंडिया या मिस वर्ल्ड बनकर आप कुछ भी कर सकते हैं, सिर्फ बॉलीवुड ही विकल्प नहीं है। 

ऐप पर पढ़ें