छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
पहला शराबी: मैं रात को सपना देख रहा था कि मैं एक बेहद खूबसूरत हसीना के साथ बीच पर उसकी जुल्फें संवार रहा था। फिर अचानक कहीं से बारिश होने लगी।
दूसरा शराबी: बेवकूफ, तुम कुत्ते के साथ सो रहे थे और उसने सूसू कर दिया था।
पति पत्नी को अंग्रेजी सिखा रहा था।
पत्नी दोपहर के समय पति से बोली: चलो डिनर ले लो...
पति: बेबी इसे लंच कहते हैं...
पत्नी: वो तो सही है, पर जानू ये दूसरे दिन की रात का खाना है...
लड़की अपने बॉयफ्रेंड से: कल पापा ने मुझे तुम्हारी बाइक पर जाते हुए देख लिया था।
बॉयफ्रेंड: फिर?
लड़की: फिर क्या? मुझ से रात को ऑटो के पैसे वापस मांग लिए।
एक शायर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया। गर्लफ्रेंड तीन घंटे देरी से मिलने आई।
शायर ने इस पर शेर पढ़ा- फलक पर सितारों को भी नींद आ रही है।
यह दूसरी के आने का वक्त है, जब तू आ रही है।
गोलू घर के बाहर बैठा पानी से भरे मटके में हाथ घुमा रहा था, सो वहां से गुजरते हुए कालू ने पूछा, क्या कर रहे हो गोलू भाई..?
गोलू: भाई, मछलियां पकड़ रहा हूं..
कालू ने तुरंत जोरदार थप्पड़ मारा और बोला, अबे गधे कहीं मटके में मछलियां पैदा होती हैं..?
गोलू चुपचाप बैठ गया और कुछ देर बाद कालू वापस लौटा, तब भी गोलू मटके में हाथ घुमा रहा था, सो कालू ने पूछा, क्यों भाई, अभी भी मछलियां पकड़ रहे हो..?
गोलू तुरंत उठा, कालू को जोरदार थप्पड़ मारा और बोला, अबे गधे कहीं मटके में भी मछलियां पैदा होती हैं?
डॉक्टर, ‘अगर चोर पिछले दरवाजे से आ गया तो तुम क्या करोगे?’
पागल, ‘करना क्या है, मैं 001 मिला दूंगा, पुलिस भी पिछले दरवाजे से आ जाएगी, हा..हा..हा...’
एक बाइक पर चार लड़के लद कर जा रहे थे। यह देख एक पुलिस वाले ने उन्हें रोका और बोला, ‘तुम्हें पता है कि ट्रिपल सवारी बंद है, फिर भी तुम चार-चार बाइक पर बैठे हुए हो?’
यह सुन कर बाइक चलाने वाला लड़का परेशान सा होकर पीछे बैठे साथियों से बोला, ‘अबे, पांचवां कहां गिर गया बे!!!’
दो कॉकरोच आईसीयू में भर्ती थे। एक ने दूसरे से पूछा: क्या हुआ?
दूसरा बोला: कुछ नहीं यार। एक लड़की मुझे देख कर इतने जोर से चिल्लाई कि मुझे हार्ट अटैक आ गया।
रीता अपनी सहेली कमला से: मैं कल रात ट्रेन में सारी रात सो नहीं पाई। दरअसल मुझे ऊपर वाली सीट मिली थी। मुझे उस पर नींद नहीं आती।
कमला: तो किसी से बदल लेती।
रीता: अरे किस से बदलती। नीचे वाली सीट पर कोई था ही नहीं।
एक मुर्गी का कौवे से रिश्ता हुआ, जब मुर्गे को पता चला तो मुर्गी को बोला: कौवे को पसंद किया, मुझमें क्या कमी थी? स्मार्ट हूं, खूबसूरत हूं, तुम्हारी बिरादरी का हूं, मेरी आवाज सारे शहर में गूंजती है। मुर्गा यूनियन का प्रेजिडेंट हूं।
मुर्गी: मैं तुम्हारे जज्बात की कद्र करती हूं, लेकिन अम्मा अब्बा चाहते थे कि लड़का एअर फोर्स में हो।
एक चोर घर में सारा सामान चुरा लेने के बाद निकल ही रहा था कि बच्चों की आंख खुल गई।
बच्चा तुरंत सारा माजरा समझ गया और फिर बोला: मेरा स्कूल बैग भी ले जाओ अंकल, नहीं तो शोर मचा दूंगा।
तीन आलसियों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि ज्यादा आलसी कौन है।
पहला आलसी बोला: रात चोर कंबल चुराकर भाग रहे थे...तुम दोनों ने उन्हें पकड़ा नहीं। तुम ज्यादा आलसी हो!
दूसरा आलसी पहले से बोला: तू चुप रह...तू क्या कम आलसी है। मेरी नाक पर कब से मक्खी बैठी है। बार-बार कहने पर भी तूने उसे नहीं उड़ाया।
तीसरा आलसी दूसरे से बोला: और तू...तू तो सबसे बड़ा आलसी है। रात कुत्ता घंटों मेरा मुंह चाटता रहा। मैंने तुझसे कितना कहा, मगर तूने कुत्ते को भगाया नहीं।
पप्पू: क्लास में पप्पू अपनी टीचर से: मैं आपको कैसा लगता हूं?
टीचर: सो स्वीट!
पप्पू: तो मैं मम्मी-पापा को आपके घर भेजूं?
टीचर: वो क्यों? पप्पू: हमारी बात आगे चलाने के लिए। टीचर: यह क्या बकवास है?
पप्पू: ट्यूशन के लिए। आप भी ना। सीरियल्स देख कर आप खराब हो गई हैं।
प्रेम ने अपनी गर्लफैंड्र का नाम ब्लेड से अपने हाथ पर लिखा। थोड़ी देर बाद जोर से रोने लगा।
सत्तू: क्यों रो रहा है दोस्त?
प्रेम: अरे यार स्पेलिंग गलत हो गए।
रोगी, ‘डॉक्टर साहब, मेरी प्रॉब्लम है कि मैं खुद को भगवान समझता हूं।’
डॉक्टर, ‘ऐसा कब से है ?’
रोगी, ‘जब से मैंने यह दुनिया बनाई है।’
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 2324 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



