फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमLive सुसाइड: खुदकुशी की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही महिला को पुलिस ने रोका

Live सुसाइड: खुदकुशी की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही महिला को पुलिस ने रोका

करीब एक महीना पहले एक युवक के फेसबुक पर अपनी आत्महत्या की लाइव स्ट्रीमिंग करने के बाद 32 साल की एक वकील ने इसी तरह आत्महत्या करने की योजना बनायी लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया। पुलिस ने आज...

Live सुसाइड: खुदकुशी की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही महिला को पुलिस ने रोका
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 06 May 2017 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

करीब एक महीना पहले एक युवक के फेसबुक पर अपनी आत्महत्या की लाइव स्ट्रीमिंग करने के बाद 32 साल की एक वकील ने इसी तरह आत्महत्या करने की योजना बनायी लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया।

पुलिस ने आज बताया कि प्रियंका जेठालाल मारू कल सुबह सीवड़ी इलाके में एक निमार्णाधीन इमारत की 18वीं मंजिल पर चली गयी। उसने वहां से छलांग लगाने की योजना बनायी थी और उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया था।

पास की एक इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति ने तुरंत नियंत्रण कक्ष को फोन किया जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गयी और प्रियंका को आत्महत्या करने से रोक लिया।

प्रियंका को आत्महत्या करने से रोकने की खातिर समक्षाने में पुलिस निरीक्षक शालिनी शमार् ने प्रमुख भूमिका निभायी। उन्हें इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण मिला हुआ है।

देश में तीसरा लाइव सुसाइड : हरियाणा के शख्स ने fb लाइव पर दी जान

पुलिस ने कहा कि प्रियंका को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने परेल के एक अस्पताल में भतीर् कराया। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।

पिछले महीने 23 साल के एक कॉलेज छात्र ने उपनगरीय बांद्रा इलाके में एक होटल की 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने इससे पहले फेसबुक पर अपने आखिरी लम्हों की लाइव स्ट्रीमिंग की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें