जबरदस्तः धनतेरस पर वीरू ने कुंबले को ऐसे किया B'day WISH, हर कोई रह गया दंग
वीरेंद्र सहवाग खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में माहिर हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके अनिल कुंबले को भी उन्होंने बिल्कुल अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
वीरू ने फिर किया सबको दंग
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में माहिर हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके अनिल कुंबले को भी उन्होंने बिल्कुल अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वीरू ने सोशल मीडिया पर कुंबले के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है।
कुंबले के साथ फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई देते हुए वीरू ने 'जय जय शिव शंभू' भी लिखा है। कुंबले आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। वीरू के अलावा मोहम्मद कैफ ने भी कुंबले को जन्मदिन की बधाई दी है। कुंबले टीम इंडिया के कप्तान रहने के अलावा कोच भी रह चुके हैं। कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद के बाद उन्हें कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
Wish you a very happy birthday, Kumbels! You have been an inspiration for generations together and will continue to be one. pic.twitter.com/3vqMpqhu6E
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 17, 2017
कुंबले अपने जज्बे के लिए मशहूर हैं। 2002 में टूटे हुए जबड़े के साथ भी जरूरत पड़ने पर कुंबले ने गेंदबाजी की थी और ब्रायन लारा के रूप में भारत को बड़ी सफलता दिलाई थी। कुंबले को 'जंबो' के नाम से भी जाना जाता है।
Birthday: जब जबड़ा टूटने के बाद भी खेला ये भारतीय खिलाड़ी और टीम को दिलायी जीत
PAKvSL: थरंगा की सेंचुरी पर भारी पड़ी बाबर की सेंचुरी, पाक ने श्रीलंका को फिर हराया
आगे की स्लाइड में देखें वीरेंद्र सहवाग ने कैसे दी कुंबले को जन्मदिन की बधाई...
वीरू की खास बधाई
वीरू ने सोशल मीडिया पर कुंबले के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'धनतेरस के मौके पर भारत के सबसे बड़े 'धन' को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अनिल भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय जय शिव शंभू। हैप्पी बर्थडे जंबो।'
मोहम्मद कैफ ने भी अनिल कुंबले के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।