फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटटर्निंग प्वॉइंट्सः आखिरी के तीन ओवर में मुंबई ने पुणे की हलक से ऐसे छीनी जीत

टर्निंग प्वॉइंट्सः आखिरी के तीन ओवर में मुंबई ने पुणे की हलक से ऐसे छीनी जीत

आईपीएल के 10वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर एक रन से जीत लिया। ज्यादातर मौकों पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट फ्रंट फुट पर रही, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की।

Namita.shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,हैदराबादMon, 22 May 2017 08:14 PM

मुंबई ने पुणे से छीनी जीत

मुंबई ने पुणे से छीनी जीत1 / 4

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर एक रन से जीत लिया। ज्यादातर मौकों पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट फ्रंट फुट पर रही, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की। मैच के दौरान आखिरी के तीन ओवर बहुत उतार-चढ़ाव वाले रहे, इस दौरान मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के हलक से जीत छीन ली।

आखिरी के तीन ओवर में राइजिंग पुणे को 30 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर कप्तान स्टीव स्मिथ 35 और मनोज तिवारी एक रन बनाकर मौजूद थे। आखिरी के तीन ओवर के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और मिशेल जॉनसन को गेंदबाजी के लिए चुना। आगे की स्लाइड में देखें कैसा रहा 18वां ओवर...

मलिंगा का 'स्लिंगा'

मलिंगा का 'स्लिंगा'2 / 4

18वां ओवर फेंकने आए अनुभवी मलिंगा। मलिंगा ने इस ओवर में पहली चार गेंद पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट को रनों के लिए तरसा दिया। पहली चार गेंद पर महज दो रन आए। चौथी गेंद बहुत ही धांसू यॉर्कर रही। इसके बाद पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने चौका जड़ा और आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर दबाव कुछ कम किया। अब पुणे को चाहिए थे आखिरी दो ओवर में 23 रन....

पुणे ने की थी वापसी

पुणे ने की थी वापसी3 / 4

19वां ओवर फेंकने के लिए जसप्रीत बुमराह आए। बुमराह की पहली ही गेंद पर स्मिथ आउट होते-होते बचे और पुणे के खाते में एक रन जुड़ा। अगली तीन गेंद पर सिंगल्स आए। पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने छक्का जड़ा और आखिरी गेंद पर दो रन लेकर फिफ्टी भी पूरी की। मैच की इकलौती फिफ्टी, लेकिन स्मिथ का काम खत्म नहीं हुआ था। इस ओवर में पुणे ने वापसी की और आखिरी ओवर में 12 जीत के लिए उन्हें 12 रनों की जरूरत थी। इस सीजन में दोनों टीमें जब पहली बार भिड़ी थीं, तो पुणे को आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी और स्मिथ ने पुणे को जीत दिलाई थी। आगे की स्लाइड में देखें आखिरी ओवर में क्या हुआ...

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर का रोमांच4 / 4

मिशेल जॉनसन गेंदबाजी के लिए आए। पहली ही गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका जड़ डाला, अब पांच गेंद पर जीत के लिए चाहिए थे सात रन। जीत पुणे के करीब नजर ही आ रही थी कि जॉनसन के अगली गेंद पर तिवारी को कीरन पोलार्ड के हाथों कैच आउट करा दिया। पुणे ने राहत की सांस तब ली जब देखा कि इस दौरान स्मिथ आधी क्रीज क्रॉस कर चुके थे। अब चार गेंद पर सात रनों की जरूरत थी। स्मिथ अगली गेंद हवा में खेल बैठे और स्वीपर कवर पर अंबाती रायुडू ने कैच लपककर पुणे की उम्मीदों को तोड़ा डाला। अब तीन गेंद पर सात रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर वॉशिंग्टन सुंदर मौजूद थे। बाइ से एक रन मिला और डैन क्रिस्टियन को स्ट्राइक मिली। आखिरी दो गेंद पर जीत के लिए चाहिए थे छह रन। पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने क्रिस्टियन का कैच ड्रॉप किया और पुणे को आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रनों की दरकार थी। आखिरी गेंद पर क्रिस्टियन ने दो रन पूरे किए और तीसरा रन लेकर मैच सुपरओवर तक खींचने की कोशिश में रनआउट हुए। इस तरह से मुंबई ने आखिरी गेंद पर एक रन से जीत दर्ज की।

आखिरी ओवर का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...