SPORTS UPDATE: पढ़ें क्रिकेट और अन्य खेल की 10 बड़ी खबरें
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में माहिर हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके अनिल कुंबले को भी उन्होंने बिल्कुल अलग अंदाज में...
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में माहिर हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके अनिल कुंबले को भी उन्होंने बिल्कुल अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वीरू ने सोशल मीडिया पर कुंबले के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है। कुंबले के साथ फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई देते हुए वीरू ने 'जय जय शिव शंभू' भी लिखा है। कुंबले आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। वीरू के अलावा मोहम्मद कैफ ने भी कुंबले को जन्मदिन की बधाई दी है। कुंबले टीम इंडिया के कप्तान रहने के अलावा कोच भी रह चुके हैं। कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद के बाद उन्हें कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा था।