फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटपुणे ने पंजाब को दी 9 विकेट से मात, प्लेऑफ में मुंबई से होगी भिड़ंत

पुणे ने पंजाब को दी 9 विकेट से मात, प्लेऑफ में मुंबई से होगी भिड़ंत

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने पंजाब के शेरों को धूल चटाते हुए 8 विकेटों से मात दी। जहां पंजाब की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई तो वहीं पुणे ने यह जीत हासिल करके दूसरे नंबर पर जगह पक्की कर ली। अब राइजिंग...

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट
1/ 6राइजिंग पुणे सुपरजाइंट
राहुल त्रिपाठी
2/ 6राहुल त्रिपाठी
अजिंक्य रहाणे
3/ 6अजिंक्य रहाणे
shaun marsh ipl
4/ 6shaun marsh ipl
मार्टिन गुप्टिल
5/ 6मार्टिन गुप्टिल
स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल
6/ 6स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 14 May 2017 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने पंजाब के शेरों को धूल चटाते हुए 8 विकेटों से मात दी। जहां पंजाब की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई तो वहीं पुणे ने यह जीत हासिल करके दूसरे नंबर पर जगह पक्की कर ली। अब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला क्लावीफायर खेलेगी। जहां उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

इससे पहले टॉस जीतकर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय काफी सटिक साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सिर्फ 73 रन ही बना सकी। कोई भी खिलाड़ी टीम के लिए टिक कर नहीं खेल सका और लगातार विकेट पतन होता रहा। वहीं पुणे की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए। जबकि जयदेव उनादकट-क्रिस्चियन-जम्पा ने 2-2 विकेट झटके। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

ऐसी रही पुणे की बैटिंग

- पुणे ने शानदार शुरूआत करते हुए ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। राहुल त्रिपाठी अक्षर पटेल की गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। 

- इसके बाद एक भी विकेट नहीं गिरा और कप्तान स्टीव स्मिथ और रहाणे ने आराम से बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में जीत हासिल कर ली। रहाणे ने 34 रन तो वहीं स्मिथ ने 15 रन बनाए। इस जीत की साथ पुणे प्लेऑफ में एंट्री कर ली और अब मुंबई से वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। 

कुछ ऐसी रही पंजाब की इनिंग

- किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत खराब रही, पहली ही गेंद पर मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें जयदेव उनादकट ने आउट किया।

- तीसरे नबंर पर बैटिंग करने उतरे शॉन मार्श ने भी कुछ देर क्रीज पर टिकने के बाद 10 रन के स्कोर पर कैच थमा बैठे। पंजाब का दूसरा विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया।

- अगले बैट्समैन के रूप में उतरे इयान मार्गन भी 4 रन के स्कोर पर उनादकट के शानदार थ्रो से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

- पंजाब की हालत काफी खराब तब हुई जब बैक टू बैक दो विकेट और गिरे। राहुल तेवतिया 4 रन और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

- ओपनिंग करने आए साहा भी काफी देर तक क्रीज पर टिकने के बाद भी 17 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद अक्षर पटेल भी 22 रन बनाकर आउट हुए।

- पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति में हालात काफी नाजुक होती दिख रही है, आठवें विकेट के रूप में स्वप्निल सिंह 10 रन बनाकर आउट हुए।

- नौवें बैट्समैन के रूप में आए ईशांत शर्मा 1 रन के स्कोर आउट हुए। उन्हें जम्पा ने आउट किया। 

- आखिरी विकेट मोहित शर्मा 12 रन के स्कोर पर आउट हुए, पंजाब ने पुणे के सामने 74 रनों का लक्ष्य रखा। 

ये हैं दोनों टीमें : 

किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, ऋद्धिमान साहा, शॉन मार्श, इयॉन मॉर्गन, अक्षर पटेल, राहुला तेवटिया, स्वप्निल सिंह, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, इशांत शर्मा।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, ऋद्धिमान साहा, शॉन मार्श, इयॉन मॉर्गन, अक्षर पटेल, आर तेवटिया, स्वप्निल सिंह, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, इशांत शर्मा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें